आज हम आपको तरी पोहा रेसिपी (Tari Poha Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट मसालेदार पोहा डिश है। यह एक यूनिक रेसिपी है, आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
Tari Poha Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
तरी पोहा की सामग्री – Ingredients for Tari Poha |
|
1 कप काला चना | 1 प्लेट पोहा |
2 टी स्पून तेल | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून हल्दी | 1/2 टी स्पून सरसों के दाने |
1/2 टी स्पून जीरा | 3 टेबल स्पून खाना पकाने का तेल |
1/2 टी स्पून हिंग | 3 लौंग |
3-4 काली मिर्च | 1 तेजपत्ता |
1/2 टी स्पून गोडा मसाला | 7-8 कढ़ीपत्ता |
स्वादानुसार नमक | 1 कप प्याज, बारीक कटा हुआ |
तरी पोहा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले काले चने को पूरी रात पानी में भिगोएं। फिर इनका पानी निकालकर प्रेशर कुकर में नमक और पानी डालकर पकाएं। इसे छान लें लेकिन पानी को नहीं फेकें। |
2: फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करके राई और जीरा डालकर चटकने का इंतज़ार करें। |
3: अब लौंग और तेजपत्ता डालें। |
4: फिर प्याज, लहसुन और अदरक को डालकर अच्छी तरह भूनें जब तक प्याज रंग बदलना शुरू नहीं कर दें और कच्चापन दूर न हो जाएं। |
5: फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कढ़ी पत्ता, हींग और गोडा मसाला डालें। |
6: अब फाइनली इसमें उबले हुए चने डालकर इसमें उबाल आने दीजिये। |
7: फिर अपनी पोहा प्लेट लेकर इस पर चना मिश्रण डालें। फिर इस पर सेव, प्याज, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पोहा, काला चना, लाल मिर्च पाउडर, तेल, सरसों के दाने, हल्दी, खाना पकाने का तेल, जीरा, लौंग, हिंग, तेजपत्ता, काली मिर्च, कढ़ीपत्ता, गोडा मसाला, प्याज, नमक |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tari Poha Recipe in Hindi with your friends.