आज हम आपको ठंडाई रेसिपी (Thandai Recipe) बता रहे है। आपको इस रेसिपी में दूध के साथ नट्स और मसालों का एक शानदार कॉम्बिनेशन मिलेगा। आमतौर पर शिवरात्री और होली जैसे त्योहारों ठंडार्ई पर बनाई जाती है।
Thandai Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
ठंडाई की सामग्री – Ingredients for Thandai |
|
2 लीटर दूध | 2 टी स्पून तुलसी के बीज (सबजा) |
1 टी स्पून सौंफ | 8-10 काली मिर्च |
1 इंच दालचीनी | 6-8 हरी इलायची |
10-12 सूखे गुलाब की पंखुड़ियाँ | 15-20 काजू (6-8 घंटे के लिए भिगोए हुए और सूखे) |
3 टेबल स्पून खसखस (6-8 घंटे के लिए भिगोए हुए और सूखा हुआ) | 15-20 बादाम , छिला हुआ |
15-20 पिस्ता , छिला हुआ | 3 टेबल स्पून तरबूज के बीज (6-8 घंटे के लिए भिगोए गए और सूखा) |
1 कप दूध | एक चुटकी केसर |
1 1/4 कप नैचुरल चीनी | गार्निशिंग के लिए मिक्ड नट्स पाउडर |
गार्निश करने के लिए (सूखे और कुचले हुए) गुलाब की पंखुड़ियां |
ठंडाई बनाने की विधि |
1: सबसे पहले दूध को नॉनस्टिक पैन में मीडियम आंच पर उबाल लें, फिर इसे आंच कम करके 8 से 10 मिनट के लिए पकाएं जब तक दूध थोड़ा और कम न हो जाएं। इसे आप बीच में चलाते भी रहें। |
2: अब एक बाउल में इस बीज तुलसी के बीजों को 1 कप पानी में मिक्स करके 8 से 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
3: फिर काली मिर्च, सौंफ, हरी इलाइची, गुलाब की पंखुडियों और दालचीनी को एक जार में डालकर पाउडर होने तक पीस लिजिएं। |
4: अब एक ब्लेंडर जार में नट्स का पेस्ट बनाने के लिए काजू, खसखस, पिस्ता, बादाम और खरबूजे के बीज के साथ दूध डालकर अच्छा सा पेस्ट बना लिजिएं। |
5: फिर दूध में केसर डालकर इसे 2 से 3 मिनट के लिए पका लें। |
6: अब इसमें पीसे हुए मसाले और नैचुरल चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर और पका लें। |
7: फिर इसमें पीसा हुआ नट्स का पेस्ट डालकर 5 से 6 मिनट के लिए पका लें। अब आंच बंद कर दीजिये, ठंडाई को थोड़ी देर बाद फ्रिज में रख दीजिये जिससे वह ठंडी हो जाए। |
8: अंत में ठंडाई को गिलासों में डालकर इसे नट्स पाउडर, तुलसी के बीजों और गुलाब की पंखुडियों से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:तुलसी के बीज (सबजा), दूध, काली मिर्च, सौंफ, हरी इलायची, दालचीनी, काजू (6-8 घंटे के लिए भिगोए हुए और सूखे), सूखे गुलाब की पंखुड़ियाँ, बादाम , खसखस (6-8 घंटे के लिए भिगोए हुए और सूखा हुआ), तरबूज के बीज (6-8 घंटे के लिए भिगोए गए और सूखा), पिस्ता, नैचुरल चीनी, केसर, गुलाब की पंखुड़ियां, मिक्ड नट्स पाउडर |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Thandai Recipe in Hindi with your friends.