आज हम आपको आलू सूजी इडली रेसिपी (Aloo Suji Idli Recipe) बता रहे है। आपको इस डिश को खाने से बिल्कुल नया स्वाद मिलेगा। आप भी अगर एक सिंपल और स्वादिष्ट भरवां इडली बनाना चाहते हैं, तो आप आलू सूजी इडली जरूर ट्राई करें।
Aloo Suji Idli Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
आलू सूजी इडली की सामग्री – Ingredients for Aloo Suji Idli |
|
3 कप सूजी | 2 कप दही |
1 टेबल स्पून फ्रूट सॉल्ट | 2 उबले आलू |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
2 हरी मिर्च | स्वादानुसार नमक |
आलू सूजी इडली बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सूजी और दही लेकर अच्छी तरह मिलाकर दो घंटे के लिए खमीर उठने के लिए छोड़ दें। |
2: आप तब तक कुछ उबले हुए आलू को मैश करके मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर आलू मसाला मिलाकर ठंडा होने दें। |
3: फिर इडली बैटर के खमीर उठने के बाद, थोड़ा सा फ्रूट सॉल्ट डालकर तुरंत मिलाएं। |
4: अब इस बैटर को इडली स्टीमर में डालें, ध्यान रहे आधा बर्तन ही भरें और फिर बीच में तैयार किया हुआ आलू मसाला डालें। |
5: फिर ऊपर से थोड़ा और इडली बैटर डालकर ढक दें।अब इडली को स्टीम में पका लें। |
6: अंत में चटनी के साथ सर्व करें और इसका मजा लें। |
Key Ingredients:दही, सूजी, उबले आलू, फ्रूट सॉल्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Aloo Suji Idli Recipe in Hindi with your friends.