आज हम आपको ग्रीन मूंग दाल वड़ा रेसिपी (Green Moong Dal Vada Recipe) बता रहे है। यह कुरकुरी हरी मूंग दाल वड़ा एक बढ़िया ईविंग स्नैक है। इस वड़े को आप बन्स या ब्रेड के बीच सैंडविच बनाकर सैंडविच या क्रिस्पी बर्गर बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Green Moong Dal Vada Recipe in Hindi
🫕 पकाने का समय: 10 मिनट |
💁 कितने लोगों के लिए: 2 |
🥣 तैयारी का समय: 15 मिनट |
🎚️ कठिनाई स्तर: आसान |
⏰ टोटल टाइम: 25 मिनट |
ग्रीन मूंग दाल वड़ा की सामग्री – Ingredients for Green Moong Dal Vada
-
- 200 ग्राम हरी मूंग दाल
- 4 लहसुन
- 1 इंच अदरक
- 50 ग्राम ताजा पुदीने के पत्ते
- 1 इंच स्टिक दालचीनी
- स्वादानुसार नमक
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 3 हरी मिर्च
- 50 ग्राम ताजा हरा धनिया
- 50 ग्राम डिल के पत्ते, बारीक कटा हुआ
- 1.5 टी स्पून जीरा
- तेल, तलने के लिए
ग्रीन मूंग दाल वड़ा बनाने की विधि
1. सबसे पहले हरी मूंग दाल को पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब प्याज और हरा धनिया काटकर एक तरफ रख दें।
2. फिर 2 बड़े चम्मच भीगी हुई दाल को लहसुन, अदरक, दालचीनी और हरी मिर्च के साथ बारीक पीस लें।
3. अब बची हुई दाल को छानकर बिना पानी डाले दरदरा और गाढ़ा बैटर बनाने के लिए इसे पेस्ट में मिला दें।
4. फिर बैटर को स्पैचुला से एकसमान रूप से मिला लें और अगर जरूरी हो तो मिक्सर को कुछ और सेकंड के लिए चलाएं। नोट: अगर दाल का कुछ हिस्सा बिना क्रश रह जाए तो कोई बात नहीं।
5. अब दाल के मिश्रण को एक बाउल में निकालकर उसमें जीरा, नमक, कटा हरा धनिया और प्याज डालकर मिला लें। फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
6. अब बैटर का एक छोटा गोला बना लें और इसे अपनी हथेली पर चपटा करके वड़ा बनाकर गर्म तेल में डालें।
7. फिर वड़े को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। एक बार हो जाने के बाद, उन्हें बाहर निकालकर एक पेपर टॉवल पर रखें। लिजिएं आपके हरी मूंग दाल वड़ा तैयार है!
Key Ingredients: हरी मूंग दाल, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, पुदीने के पत्ते, डिल के पत्ते, दालचीनी, जीरा, नमक, तेल |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Green Moong Dal Vada Recipe in Hindi with your friends.