आज हम आपको सोया कबाब रेसिपी (Soya Kebabs Recipe) बता रहे है। यह वेजिटेरियन कबाब खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं, इन्हे सोया और ब्रेड क्रम्बस से बनाया जाता है। आप इसे टी टाइम या फिर पार्टी स्नैक्स में भी बनाकर सर्व कर सकते है।
Soya Kebabs Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 15 मिनट |
सोया कबाब की सामग्री – Ingredients for Soya Kebabs |
|
2 कप सोया ग्रैन्युअल्स | पानी सोया ग्रैन्युअल्स को भिगोने और धोने के लिए |
2 टेबल स्पून सिरका | ब्रेड स्लाइस क्रम्बल की हुई |
स्वादानुसार नमक | 2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट |
1/2 टी स्पून कालीमिर्च का पाउडर | 1/4 कप प्याज |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | पैन फ्राई करने के लिए तेल |
गार्निश करने के लिए प्याज और नींबू के टुकड़े |
सोया कबाब बनाने की विधि |
1: सबसे पहले गार्निश सामग्री और तेल को छोड़कर सभी सामग्री को मिला लिजिएं। |
2: फिर इस मिश्रण से गोलाकार टिक्की बना लें और इन्हे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिये। |
3: अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके इन कबाब को मीडियम आंच पर दोनों साइड से फ्राई कर लें। |
4: फिर इन्हे नींबू के टुकड़ों और प्याज के लच्छों से गार्निश करके, हरी चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पानी, सोया ग्रैन्युअल्स, ब्रेड स्लाइस क्रम्बल की हुई, सिरका, लहसुन का पेस्ट, नमक, प्याज, कालीमिर्च का पाउडर, तेल, प्याज और नींबू के टुकड़े, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Soya Kebabs Recipe in Hindi with your friends.