आज हम आपको मिनी सोया डोसा रेसिपी (Mini Soya Dosa Recipe) बता रहे है। इस डोसे को गेंहू के आटे और सोया मिल्क से बनाया गया है। आप इसे ब्रेकफास्ट में बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Mini Soya Dosa Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
मिनी सोया डोसा की सामग्री – Ingredients for Mini Soya Dosa |
|
1 कप सोया मिल्क | 1/4 कप गेंहू का आटा |
1 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप प्याज |
1 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/4 कप बेकिंग सोडा |
1 1/2 टी स्पून तेल | स्वादानुसार नमक |
सर्व करने के लिए लहसुन टमाटर की चटनी |
मिनी सोया डोसा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सारी चीजों को मिलाकर एक पतला बैटर बना लिजिएं। |
2: अब नॉनस्टिक पैन को तेल लगाकर चिकना कर लिजिएं। |
3: फिर पैन पर दो बड़े चम्मच बैटर डालकर गोलाकार का पतला डोसा बना लें। |
4: अब इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें। |
5: अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:गेंहू का आटा, लहसुन टमाटर की चटनी, सोया मिल्क, प्याज, हरी मिर्च, बेकिंग सोडा, हरा धनिया, नमक, तेल |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mini Soya Dosa Recipe in Hindi with your friends.