Palak Ka Saag Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Food Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Veg Recipes

Palak Ka Saag Recipe – पालक का साग रेसिपी – Indian Recipes

आज हम आपको पालक का साग रेसिपी (Palak Ka Saag Recipe) बता रहे है। हरी पत्तेदार सब्जियां सर्दी का मौसम काफी आती है। इसी मौसम में मे​थी आलू, पालक आलू और सरसों का साग जैसी सब्जियां खाने का मजा है। पालक का साग बनाना काफी आसान है, इसे आप नान, रोटी या परांठे के साथ सर्व कर सकते हैं।

Palak Ka Saag Recipe in Hindi

पकाने का समय: 45 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 20 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 1 घंटा 05 मिनट

पालक का साग की सामग्री – Ingredients for Palak Ka Saag

500 gms पालक के पत्ते 50 ml (मिली.) मक्खन/घी
5 ग्राम जीरा 10 ग्राम लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
50 ग्राम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ 25 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट
5 ग्राम ​हल्दी 20 ग्राम टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
5 ग्राम हरी मिर्च 5 ग्राम धनिया पाउडर
5 ग्राम गरम मसाला 5 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
20 ml (मिली.) क्रीम नमक

पालक का साग बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले पालक को उबाल कर पीस लिजिएं।
Step 2: अब एक पैन में मक्खन गर्म करके इसमें जीरा डालें, फिर जब यह चटकने लगे तब इसमें कटा हुआ लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
Step 3: अब इसमें बाकी बची हुई सामग्री एक एक करके मिक्स करे, इसे आप लगातार चलाएं।
Step 4: आप पालक को तब तक पकाएं जब तक की इसका कच्चा टेस्ट निकल न जाए।
Step 5: अब थोड़ी सी क्रीम डालें और अंत में क्रीम से गार्निश करके सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

मक्खन/घी, पालक के पत्ते, लहसुन, जीरा, अदरक लहसुन का पेस्ट, ​प्याज, टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, क्रीम

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest

Share Palak Ka Saag Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *