आज हम आपको कबाब-ए-केला रेसिपी (Kebab-e-kela Recipe) बता रहे है। आप अगर वेजिटेरियन है तो कबाब की यह बेहतरीन डिश आपको जरूर पसंद आएगी। के आपने कई बार मटर के कबाब या दही के कबाब का स्वाद तो चखा होगा, इस बार केले के कबाब का स्वाद भी चख लिजिएं। कबाब-ए-केला बनाना बहुत असान है आप इन्हें स्नैक रूप में भी सर्व कर सकते हैं। इस नवरात्री आप इन्हे बनाकर आपने व्रत में भी सर्व कर सकते है।
Kebab-e-kela Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
कबाब-ए-केला की सामग्री – Ingredients for Kebab-e-kela |
|
250 ग्राम (छीलकर कटे हुए) कच्चे केले | 1 बड़ी इलायची |
¼ कप कूटू का आटा | 2 टी स्पून सेंधा नमक |
2 छोटे चम्मच (भुने हुए और पाउडर के रूप में कुटे हुए) धनिया के बीज़ | 1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर |
2 टी स्पून नींबू का रस | एक (कटी हुई) हरी मिर्च |
2 टेबल स्पून धनिया , टुकड़ों में कटा हुआ | देसी घी |
(ऊपर से लगाने के लिए) कूटू का आटा |
कबाब-ए-केला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले केले, इलायची और अदरक को भाप में थोड़े से पानी में पका लिजिएं। फिर जब केले मुलायम हो जाए और पानी खत्म हो जाए, तब इन्हें ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब इसे ठंडे होने के बाद मैश करके बाकी की सामग्री मिला लें। |
3: इन्हें फिर आटे की तरह गूंथकर लंबी गोल रोड्स तैयार कर लें। अब ऊपर से कूटू का आटा लगा लें। |
4: अब इन्हें पैन में घी गर्म करके हल्की आंच पर फ्राई कर लिजिएं। फिर इन्हे आप दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग के होने तक फ्राई कर लें। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:बड़ी इलायची, कच्चे केले, सेंधा नमक, कूटू का आटा, मिर्च पाउडर, नींबू का रस, धनिया के बीज़, धनिया, हरी मिर्च, कूटू का आटा, देसी घी |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kebab-e-kela Recipe in Hindi with your friends.