आज हम आपको वेजिटेबल कटलेट्स रेसिपी (Vegetable Cutlets Recipe) बता रहे है। यह एक काफी बढ़िया स्नैक रेसिपी है आप जिसे सर्दी और बारिश के मौसम में नाश्ते में या फिर शाम को चाय के साथ भी बनाकर खा सकते हैं। इसे आप स्नैक के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं। आप आपने बच्चों की स्कूल पिकनिक के लिए भी इसे बनाकर उनके टिफिन में रख सकते हैं।
Vegetable Cutlets Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
वेजिटेबल कटलेट्स की सामग्री – Ingredients for Vegetable Cutlets |
|
120 ग्राम (काटकर ब्लांच की हुई) फ्रेंच बीन्स | 120 ग्राम (छीलकर कद्दूकस की हुई) लौकी |
120 ग्राम गोभी , कद्दूकस | 1/2 कप गाजर |
1कप (उबला और मैश किया हुआ) आलू | 1 टी स्पून जीरा |
2 टी स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ | 2 टी स्पून धनिया पाउडर |
2 टी स्पून आमचूर | 1 1/2 टी स्पून नमक |
2 टी स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ | 2 ( हल्के फेंटे हुए) अंडे |
1/2 कप मैदा | कटलेट्स को कोटिंग करने के लिए ब्रेड क्रम्बस |
1 टेबल स्पून तेल |
वेजिटेबल कटलेट्स बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले बीन्स को बारीक काट लिजिएं। |
Step 2: अब दो बड़े चम्मच तेल गर्म करके इसमें अदरक और जीरा डालें। |
Step 3: अब इसे हल्का सा चलाएं और फिर इसमें लौकी, बीन्स, गाजर, गोभी डालकर तेज़ आंच पर भून लें। |
Step 4: अब इसमें आमचूर, हरा धनिया, हरी मिर्च और नमक डालकर कुछ देर इसे चलाएं। |
Step 5: फिर जब यह ठंडा हो जाए तब इसमें आलू मिला लें। |
Step 6: अब इनके ओवल या गोल कटलेट्स बना लिजिएं। |
Step 7: फिर इन कटलेट्स पर मैदा छिड़के, अब इसके बाद इन्हें फेंटे हुए अंडो में डिप कर लें। |
Step 8: फिर इसे ब्रेड क्रम्बस से कोट कर लें। |
Step 9: अब दोबारा कटलेट्स को अंडे में डिप करके दोबारा क्रम्बस लगाएं। |
Step 10: अंत में गोल्डन ब्राउन फ्राई करके इन्हें सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:लौकी, फ्रेंच बीन्स, गाजर, गोभी, जीरा, आलू, धनिया पाउडर, अदरक, नमक, आमचूर, अंडे, हरी मिर्च, ब्रेड क्रम्बस, मैदा, तेल |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Vegetable Cutlets Recipe in Hindi with your friends.