आज हम आपको पपाया हलवा रेसिपी (Papaya Halwa Recipe) बता रहे है। किसी भी फेस्टिव के लिए यह एक अच्छी ट्रीट होगी, सभी हलवा शौक से खाते है।आप इसे फटाफट बना सकते है, इस हलवे में खास बात यह है कि इसे पपीते से तैयार किया गया है।
Papaya Halwa Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
पपाया हलवा की सामग्री – Ingredients for Papaya Halwa |
|
5 कप पपीता | 100 ग्राम चावल का आटा |
150 ग्राम चीनी | 5 ग्राम हरी इलाइची पाउडर |
1/4 कप काजू और बादाम | 1/4 कप अंजीर या किशमिश |
4 घी |
पपाया हलवा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पपीते को धोकर छील लिजिएं और फिर इसे मिक्सी में ब्लेंड कर लिजिएं। |
2: फिर ड्राई फ्रूट्स को काट लिजिएं। |
3: अब पैन में घी गर्म करके ड्राई फ्रूट्स और नट्स डालकर गोल्डन ब्राउन करके एक प्लेट में निकालकर एक तरफ रखें दीजिये। |
4: फिर पैन में पपीते का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से पका लें जिससे इसका पानी निकल जाएं और अब इसमें चीनी डालें। |
5: अब चीनी के घुलने के बाद इसमें चावल का आटा और इलाइची पाउडर डालें। थोड़ी देर में यह पपीते के मिश्रण में मिलना शुरू हो जाएगा। अब इसे गाढ़ा होने दीजिये। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 15 मिनट का समय लगेगा। |
6: अंत में ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:चावल का आटा, पपीता, हरी इलाइची पाउडर, चीनी, अंजीर या किशमिश, काजू और बादाम, घी |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Papaya Halwa Recipe in Hindi with your friends.