आज हम आपको बिरई रोटी रेसिपी (Biraiee Roti Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट रोटी है और इसे चने की दाल भरकर बनाते है। आपको इसमें कालीमिर्च, जीरे और लौंग का भी स्वाद मिलेगा।
Biraiee Roti Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
बिरई रोटी की सामग्री – Ingredients for Biraiee Roti |
|
2 कप गेहूं का आटा | 1 कप पानी |
सूखा आटा बेलने के लिए | |
भरने के लिए: | |
1 कप चना दाल | 1 टी स्पून हल्दी |
स्वादानुसार नमक | 4 लौंग |
4 कालीमिर्च | 1 टी स्पून जीरा |
बिरई रोटी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सामान्य रोटियों के लिए आटा गूंधकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिये। |
2: अब भरने के लिए सामग्री के साथ दाल उबाल लें, दाल पकने के बाद पानी सूखने दें। और इसमें अतिरिक्त पानी दिखाई नहीं देना चाहिए। |
3: फिर जब यह ठंडा हो जाए तब दाल को पीस लिजिएं। |
4: अब आटे की लोई बनाकर हाथों के बीच में रखकर इसे दबा लिजिएं। |
5: फिर इसे उंगलियों से बीच में से दबाकर एक कप बना लिजिएं। |
6: अब दाल मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसे कप के बीच में रखकर किनारों को सील कर दें। |
7: फिर इस भरी हुई लोई को जितना हो सके उतना सूखा आटा डालकर पतला बेल लें। |
8: अब तवे पर रोटी को अच्छी तरह से सेक लिजिएं और अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पानी, गेहूं का आटा, सूखा आटा बेलने के लिए, हल्दी, चना दाल, लौंग, नमक, जीरा, कालीमिर्च |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Biraiee Roti Recipe in Hindi with your friends.