आज हम आपको काजू रोल्स विद डेट्स रेसिपी (Kaju Rolls with Dates Recipe) बता रहे है। काजू खाने में काफी अच्छे लगते हैं, इससे कई तरह की डिजर्ट और मिठाईयां बनाएं जाते हैं। आपने कितनी बार काजू की बर्फी का स्वाद तो चखा होगा लेकिन एक बार काजू रोल्स भी ट्राई कीजिए। इसकी एक बाइट मुंह में जाते ही घुल जाएगी। आप किसी खास मौके या फिर जब कुछ मीठा खाने का मन करें तब काजू रोल्स बना सकते हैं।
Kaju Rolls with Dates Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
काजू रोल्स विद डेट्स की सामग्री – Ingredients for Kaju Rolls with Dates Recipe |
|
1 कप काजू | 3/4 कप चीनी |
10 खजूर, बारीक कटा हुआ | 4 बड़े चम्मच (पानी में भीगे हुए और छिले हुए) बादाम |
3 टेबल स्पून पिस्ते |
काजू रोल्स विद डेट्स बनाने की विधि – Kaju Rolls with Dates Recipe – Sweet Recipes |
Step 1: सबसे पहले काजू को धोकर 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दीजिये। |
Step 2: अब इसका पानी निकालकर एक पेस्ट बना लिजिएं। |
Step 3: फिर एक पैन में चीनी और काजू का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें। |
Step 4: फिर गैस जलाकर इस पेस्ट को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें, जब तक की यह गाढ़ा और नॉनस्टिकी न हो जाए। |
Step 5: इस पेस्ट को गाढ़ा होने में कम से कम 15 मिनट का समय लगेगा। |
Step 6: आपको ध्यान रहे की काजू का पेस्ट नॉनस्टिकी होना चाहिए, आप चाहे तो एक प्लेट में थोड़े से पेस्ट को फैलाकर उसका रोल बनाकर देखें, की वो प्लेट में चिपकना नहीं चाहिए। |
Step 7: फिर पैन को आंच पर से हटाकर एक तरफ रखकर ठंडा होने के लिए रख दीजिएं। |
Step 8: फिर जब यह नरम हो जाए तब इसका डो बना लिजिएं। |
Step 9: अब इसके बाद इस डो को आधे इंच की मोटाई में बेलन की मदद से फैलाएं। |
Step 10: अब एक दूसरे बाउल में बादाम, पिस्ते और कटे हुए काजू लेकर इन्हें अच्छे से मिलाएं। |
Step 11: अब इस मिश्रण को काजू डो के बीच में रखें। |
Step 12: अब इसे अच्छे से रोल करके पीस काट लीजिएं। लिजिएं आपके काजू रोल सर्व करने के लिए तैयार हैं। |
Key Ingredients:चीनी, काजू, बादाम, खजूर, पिस्ते |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kaju Rolls with Dates Recipe in Hindi with your friends.