आज हम आपको हड़िप्पा हरियाली चीज़ कबाब रेसिपी (Hadippa Haryali Cheese Kebab Recipe) बता रहे है। यह काफी अच्छा वेजिटेरियन कबाब है आप इसे फेस्टिवल सीजन के दौरान बना सकते हैं। यह कबाब बहुत पोषक तत्वों से भरपूर होते है, इन कबाब को बनाने के लिए पनीर, पालक, चना दाल, हरी मटर के साथ मसाले मिलाकर बनाया जाता है। इन हरियाली कबाब को पूरे परफेक्शन के साथ डीप फ्राई किया जाता है, आप इन कबाब को पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Hadippa Haryali Cheese Kebab Recipe in Hindi
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
हड़िप्पा हरियाली चीज़ कबाब की सामग्री – Ingredients for Hadippa Haryali Cheese Kebab |
|
1/4 कप चना दाल | 2 टी स्पून अदरक , बारीक कटा हुआ |
2 टी स्पून लहसुन, बारीक कटा हुआ | 1 टेबल स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ |
1 कप पालक (हल्की उबली हुई ) | 1/2 कप हरे मटर (उबली हुई ) |
1/2 कप पनीर, कद्दूकस | 1 टी स्पून चाट मसाला |
1/4 टी स्पून गरम मसाला | स्वादानुसार नमक |
1/2 टी स्पून प्लेन आटा (1/3 कप पानी में घुला हुआ) | 3/4 कप ब्रेड क्रबंस |
(डीप फ्राई करने के लिए) तेल |
हड़िप्पा हरियाली चीज़ कबाब बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चना दाल को धोकर एक घंटे के लिए भिगोने के बाद इसका पानी निकाल लिजिएं। |
2: फिर प्रेशर कुकर में लहसुन, चना दाल, हरी मिर्च, अदरक और आधा कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स करके 2 सीटी आने दीजिये। |
3: अब इसकी भाप निकलने के बाद इसका ढक्कन खोलकर पानी निकाल लिजिएं। |
4: अब हरी मटर, चना दाल और पालक को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लीजिये अगर आपको पानी की जरूरत लगे तो इसमें पानी डालें। |
5: फिर इसे एक बाउल में निकालकर इसमें नमक, पनीर, चाट मसाला, आधा कप ब्रेड क्रम्बस और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। |
6: अब इस मिश्रण को 12 बराबर भांगों में बांटकर इसे 50 mm फ्लैट कबाब का आकार दीजिये। |
7: फिर हर कबाब को आटे वाले घोल में डिप करके बचें हुए ब्रेड क्रम्बस पर रोल कर लें। |
8: अब एक नॉनस्टिक कड़ाही में तेल गर्म करके इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। अंत में गर्मा-गर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:अदरक, चना दाल, हरी मिर्च, लहसुन, हरे मटर (उबली हुई), पालक (हल्की उबली हुई), चाट मसाला, पनीर, नमक, गरम मसाला, ब्रेड क्रबंस, प्लेन आटा (1/3 कप पानी में घुला हुआ), तेल |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Hadippa Haryali Cheese Kebab Recipe in Hindi with your friends.