आज हम आपको फ्लैक्सीड और चकुंदर मोदक रेसिपी (Flax Seed and Beetroot Modak Recipe) बता रहे है। गणेश चतुर्थी का पर्व स्वादिष्ट मोदक के साथ मनाया जाता है। भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए मोदक का उपयोग करते है, यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है।
Flax Seed and Beetroot Modak Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 25 मिनट |
फ्लैक्सीड और चकुंदर मोदक की सामग्री – Ingredients for Flax Seed and Beetroot Modak |
|
1 1/2 कप चावल का आटा | एक चुटकी नमक |
1 टी स्पून तेल | 60 ग्राम चकुंदर की प्यूरी |
भूने हुए फ्लैक्सीड | |
स्टफिंग के लिए: | |
1 1/2 c कप ताजा नारियल, कद्दूकस | 1 कप गुड़, कद्दूकस |
1 टेबल स्पून खसखस, रोस्टेड | एक चुटकी हरी इलाइची पाउडर |
एक चुटकी जायफल का पाउडर |
फ्लैक्सीड और चकुंदर मोदक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में एक चौथाई कप पानी में एक छोटा चम्मच तेल और नमक डालकर गर्म कर लें। |
2: फिर इसमें उबाल आने दीजिये, फिर आंच कम करके, इसमें चावल का आटा धीरे से डालकर इसे लगातार चलाएं जिससे इसकी गांठे न बनें। |
3: अब पैन को ढक दीजिये और ढक्कन पर थोड़ा पानी डाल दीजिये। आप इसे धीमी आंच पर 3 मिनट के लिए पकाए। फिर आप इसी समय डो में चकुंदर, केसर, पालक या फिर पिस्ता किसी का भी स्वाद दें सकते हैं। |
4: फिर ढक्कन हटाकर चावल के आटे पर थोड़ा पानी छिड़के और फिर इसे दोबारा ढक दीजिये। |
5: अब इसमें उबाल आने दीजिये, फिर चावल के आटे को धीरे पकने दीजिये, इसे लगातार चलाते रहे जिससे इसमें लम्प न पड़े, इसे इसी तरह 3 मिनट और पकाएं। |
6: आप इस प्रक्रिया को दो बार दोहराएं। फिर पैन को आंच से उतारकर इसे 2 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
7: फिर इस मिश्रण को एक बड़ी प्लेट में निकाल लिजिएं, अब अपने हाथों में तेल लगाकर डो को अच्छी तरह मसलें जब तक वह स्मूद न हो जाए। ध्यान रहे डो हाथों में नहीं चिपकना चाहिए। फिर डो को एक गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये। |
8: अब एक पैन में स्टफिंग के लिए नारियल ओर गुड़ को डालकर मीडियम आंच पर एक से दो मिनट के लिए पका लें। |
9: फिर इसमें इलाइची पाउडर, जायफल पाउडर और रोस्टेड खसखस डालकर डो को 12 बराबर भागों में बॉल के आकर में बना लिजिएं। |
10: फिर स्टफिंग को इसके बीच में रखकर किनारों को इक्कठा करके एक बंडल बनाकर ऊपर से किनारों को अच्छी तरह सील कर दीजिये। |
11: अब स्टीमर में पानी गर्म करके मोदक को स्टीम वाली प्लेट पर रखकर स्टीमर में 10 से 12 मिनट के लिए स्टीम कर लें। |
12: अंत में देसी घी डालकर गर्मागर्म मोदक सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:नमक, चावल का आटा, चकुंदर की प्यूरी, तेल, ताजा नारियल, भूने हुए फ्लैक्सीड, खसखस, गुड़, जायफल का पाउडर, हरी इलाइची पाउडर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Flax Seed and Beetroot Modak Recipe in Hindi with your friends.