आज हम आपको रेड राइस पोहा रेसिपी (Red Rice Poha Recipe) बता रहे है। सारे भारत में पोहा बहुत लोकप्रिय है। रेड राइस अन्य की तुलना में कम प्रसंस्करण से गुजरता है और रेड राइस से बनें इस पोहे में अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह पोहा बटन मशरूम, मिर्च, वाइट वाइन और कसा हुआ पनीर डालकर बनाया जाता है। इस डिश को यह सारी चीजे काफी लजीज बना देती हैं।
Red Rice Poha Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 06 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 31 मिनट |
रेड राइस पोहा की सामग्री – Ingredients for Red Rice Poha |
|
1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप पैपर, टुकड़ों में कटा हुआ |
3-4 बटन मशरूम | एक मुट्ठी (पानी के साथ) जंगली मशरूम |
1 टेबल स्पून वाइट वाइन | 1/2 टमाटर |
1 सेज लीफ | 1 कप रेड पोहा |
कुछ बूंदें ट्रफल ऑयल | रोजमेरी |
रेड राइस पोहा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले छलनी में पोहे पर उबलते हुए गर्म पानी डालकर कुछ मिनट नरम होने के छोड़ दें। |
2: फिर इसे इसके बाद ठंडे पानी में धो लिजिएं। |
3: अब एक पैन में प्याज कटा हुआ बटन मशरूम, पैपर, हाइड्रेटेड मशरूम और जंगली मशरूम का पानी डालकर भून लें। |
4: इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें वाइट वाइन भी डाले। अब इसमें कालीमिर्च, नमक, कटा हुआ टमाटर, सेज और रोजमेरी डालें। |
5: अब इसमें पोहा डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
6: अंत में इस पर थोड़ी सी चीज और ट्रफल ऑइल छिड़कर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पैपर, प्याज, जंगली मशरूम, बटन मशरूम, टमाटर, वाइट वाइन, रेड पोहा, सेज लीफ, रोजमेरी, ट्रफल ऑयल |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Red Rice Poha Recipe in Hindi with your friends.