आज हम आपको स्टफ्ड करेला विद चीज रेसिपी (Stuffed Karela with Cheese Recipe) बता रहे है। करेले का नाम सुनते ही काफी लोगो का मुंह का स्वाद ख़राब हो जाता हैं। लेकिन हम आज करेले से बनने वाली काफी स्वादिष्ट रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप एक बार खाने के बाद दोबारा जरूर खाना चाहेंगे। चीज़ और करेले के कॉम्बिनेशन से बनी यह डिश आपको काफी पसंद आएगी। इसे करेले में चीज़ स्टफ्ड करने के बाद पैन में फ्राई करते है।
Stuffed Karela with Cheese Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
स्टफ्ड करेला विद चीज की सामग्री – Ingredients for Stuffed Karela with Cheese |
|
3-4 टेबल स्पून जैतून का तेल | 3 मीडियम करेले |
1 मीडियम प्याज, कटा हुआ | 1/2 पीली शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ |
छोटा ब्रॉकली , बारीक कटा हुआ | 1/2 टमाटर, बारीक कटा हुआ |
1/2 टी स्पून ब्राउन शगुर | 4-5 बैजल के पत्ते |
एक चुटकी दालचीनी पाउडर | एक चुटकी लौंग का पाउडर |
कुछ बूंदें ब्लासमिक सिरका | 50-60 ग्राम चीज़ |
स्पाइस डस्ट/ कोटिंग | |
2 1/2 टेबल स्पून बेसन | 2 1/2 टेबल स्पून कॉनफलोर |
1 टी स्पून प्याज का पाउडर | 1 टी स्पून लहसुन का पाउडर |
1 टी स्पून जीरा पाउडर |
स्टफ्ड करेला विद चीज बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले करेलों को छीलकर लम्बाई में आधा काटकर इसके बीज आदि अंदर से निकाल लिजिएं। |
Step 2: फिर इन पर नमक छिड़के ताकि करेलों की नमी निकल जाए। |
Step 3: आप करेलों का एक्स्ट्रा पानी निकलने दीजिये और आप इन्हें किसी भारी चीज़ के नीचे दबाकर 3 से 4 घंटे या पूरी रात के लिए रख दें। |
फीलिंग तैयार करने के लिए: |
Step 1: पहले एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके बेल पेपर, प्याज, ब्रॉकली को 30 सेकेंड के लिए भून लें। |
Step 2: फिर इसमें नमक, टमाटर, दालचीनी पाउडर, बैजल के पत्ते, ब्राउन शुगर, लौंग पाउडर, चिली फलेक्स और ब्लासमिक सिरका डालें। |
Step 3: फिर इसे 40 सेकेंड और पकाकर आंच से हटा लिजिएं। |
स्पाइस डस्ट तैयार करने के लिए: |
Step 1: एक बड़ी सूखी प्लेट में कॉर्न फलोर, बेसन, लहसुन पाउडर, जीरा पाउडर और प्याज पाउडर को एक साथ मिला लिजिएं। |
करेले बनाने के लिए: |
Step 1: पहले आधे कटे करेले को फीलिंग और कददूकस चीज़ से भर लें। |
Step 2: फिर इन्हें अच्छे से बंद करके स्पाइस डस्ट में इन्हें रोल कर लें। |
Step 3: अब एक पैन में तेल गर्म करके इसमें करेलों को 3 से 4 मिनट के लिए दोनों तरफ से फ्राई कर लें। |
Step 4: फिर इनके टुकड़े करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:करेले, जैतून का तेल, पीली शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, ब्रॉकली, बैजल के पत्ते, ब्राउन शगुर, लौंग का पाउडर, दालचीनी पाउडर, चीज़, ब्लासमिक सिरका, कॉनफलोर, बेसन, लहसुन का पाउडर, प्याज का पाउडर, जीरा पाउडर |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Stuffed Karela with Cheese Recipe in Hindi with your friends.
Nice recipe. Mobile what’s app group hai kya ???new recipe.
Thanks. We don’t have whatsapp group now. But in future we think about it. Thanks for your suggestion.