आज हम आपको चेत्तीनाद फिश फ्राई रेसिपी (Chettinad Fish Fry Recipe) बता रहे है। तमिलनाडु की स्पेशल रेसिपीज़ में से चेत्तीनाद फिश फ्राई एक है। यह फिश फ्राई स्वादिष्ट मसालों और मैरीनेशन के साथ बनाई जाती है जो इसे बहुत अलग स्वाद देती है। इस डिश में सुरमई फिश के पीस को मैरीनेट करने के बाद क्रिस्पी पैन फ्राई करते है।
Chettinad Fish Fry Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
चेत्तीनाद फिश फ्राई की सामग्री – Ingredients for Chettinad Fish Fry |
|
2 सुरमई फिश | 2 टेबल स्पून तेल |
मैरीनेशन के लिए: | |
7-8 लहसुन की कलियां | 1 इंच अदरक (मैश) |
1 टी स्पून जीरा | 1 टी स्पून सौंफ |
2 टी स्पून साबुत धनिया | 2 टी स्पून कालीमिर्च |
1/2 टी स्पून सरसों के दाने | 9-10 कढ़ीपत्ता |
स्वादानुसार नमक | 1 टी स्पून तेल |
1 टेबल स्पून पानी | 1/2 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून लालमिर्च पाउडर | 2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
5 टी स्पून इमली का पल्प | 1 टेबल स्पून कॉर्नफलोर |
नींबू के टुकड़े |
चेत्तीनाद फिश फ्राई बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले मछली के बराबर टुकड़े कर लिजिएं। |
Step 2: फिर एक पैन में अदरक, लहसुन, सौंफ, जीरा, कालीमिर्च, साबुत धनिया, कढ़ीपत्ते और सरसों के दाने को ड्राई रोस्ट कर लिजिएं। |
Step 3: फिर इन्हें ओखली में डालकर दरदरा कूट लिजिएं। फिर इसमें तेल, पानी और हल्का सा नमक डालें। |
Step 4: फिर इसके बाद हल्दी पाउडर, कटे हुए टमाटर, इमली का पानी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाले। |
Step 5: अब इसे एक साथ तब तक कुटे जब तक इसका पल्प अलग न हो जाए फिर इसे मछली के पीसों पर डालें। |
Step 6: अब इस पर कॉनफलोर छिड़के। कॉर्नफलोर मसाले को छिपकने में मदद करता है। |
Step 7: अब 15 से 20 मिनट के लिए फिश को मैरीनेट होने के लिए फ्रिज में रख दीजिये। |
Step 8: अब एक पैन में रिफाइंड तेल गर्म करके फिश को फ्राई कर लें। |
Step 9: फिर इस पर नींबू का रस छिड़के और थोड़े नींबू के टुकड़े साइड में रखकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:तेल, सुरमई फिश, अदरक (मैश), लहसुन की कलियां, सौंफ, जीरा, कालीमिर्च, साबुत धनिया, कढ़ीपत्ता, सरसों के दाने, तेल, नमक, टमाटर, पानी, हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, कॉर्नफलोर, इमली का पल्प, नींबू के टुकड़े |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chettinad Fish Fry Recipe in Hindi with your friends.