आज हम आपको डेविल स्कॉच एग रेसिपी (Deviled Scotch Egg Recipe) बता रहे है। इसमें उबले हुए अंडों को मैश आलू, मसालों और हर्ब के साथ रैप किया जाता है, यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट और स्टार्टर रेसिपी है आप इसे आसानी घर पर से बना सकते हैं।
Deviled Scotch Egg Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 35 मिनट |
डेविल स्कॉच एग की सामग्री – Ingredients for Deviled Scotch Egg |
|
800 gms लैंब कीमा | 15 ग्राम रोजमेरी |
15 ग्राम थाइम | 6 बड़ा अंडे (सख्त उबलाकर छिलका उतार लें) |
150 ग्राम मैदा | 2 अंडे (हल्के फेंटे हुए) |
170 ग्राम पैंको | तलने के लिए मूंगफली तेल |
स्वादानुसार नमक | 3 ग्राम कालीमिर्च |
डेविलिंग प्रोसेस: | |
6 ग्राम मेयोनीज़ | 5 ml (मिली.) एप्पल सिडर विनेगर |
5 ग्राम इंग्लिश मस्टर्ड | 2 ग्राम नमक |
कालीमिर्च | पैपरिका और जैतुन पाउडर |
डेविल स्कॉच एग बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मूंगफली के तेल को गर्म कर लें। |
2: आप एक ट्रे में वैक्स पेपर लगाकर कवर कर लिजिएं। |
3: अब लैंब कीमा में थाइम और रोजमेरी को मिक्स कर लें। |
4: फिर इस मिश्रण को 6 बराबर भागों में बांट लिजिएं। |
5: अब कीमे को पतले सर्कल में फैला लें। |
6: फिर हर सर्कल के बीच में अंडा रखें। अब इसके बाद अंडे को पूरी तरह कीमें से ढक दीजिये। |
7: अब कीमे से कवर अंडों पर मैदा छिड़के। |
8: फिर इन्हें कच्चें अंडे में डिप करके पैंको पर रोल कर लें जब तक यह पूरी तरह कवर न हो जाए। |
9: अब स्कॉच एग्स को 10 मिनट के लिए फ्राई कर लें। |
10: अब इन्हें पेपर टॉवल पर निकालकर ठंडा होने दीजिये। |
डेविल के लिए: |
1: पहले अंडो को लम्बाई में काटकर अंडे के पीले भाग को अलग निकाल लिजिएं। |
2: अब काटे की मदद से जर्दी को मैश करके इन्हें के दूसरे बाउल में निकाल लिजिएं। |
3: अब इसमें सिरका, मेयोनीज, नमक, कालीमिर्च और मस्टर्ड डालकर स्मूद होने तक मिक्स कर लें। |
4: आप इसके लिए सैंडविच बैग या पेस्ट्री बैग का इस्तेमाल करें। |
5: अब इस मिश्रण को पाइप में डालकर वापस से स्कॉच एग में डाल दें। |
6: अंत में पैपरिका और जैतून के पाउडर से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:रोजमेरी, लैंब कीमा, अंडे (सख्त उबलाकर छिलका उतार लें), थाइम, अंडे (हल्के फेंटे हुए), मैदा, मूंगफली तेल, पैंको, कालीमिर्च, नमक, एप्पल सिडर विनेगर, मेयोनीज़, पैपरिका और जैतुन पाउडर, इंग्लिश मस्टर्ड |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Deviled Scotch Egg Recipe in Hindi with your friends.