आज हम आपको आंध्रा पैन फ्राइड पॉम्फ्रेट रेसिपी (Andhra Pan Fried Pomfret Recipe) बता रहे है। यह एक काफी टेस्टी फिश रेसिपी है, जो लोग स्पाइसी खाना पसंद करते हैं उन्हें यह डिश काफी अच्छी लगेगी। आप घर पर आंध्र स्टाइल पॉम्फ्रेट को आसानी से बना सकते है।
Andhra Pan Fried Pomfret Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
आंध्रा पैन फ्राइड पॉम्फ्रेट की सामग्री – Ingredients for Andhra Pan Fried Pomfret |
|
300 gms वाइट पॉम्फ्रेट फिश | 3 टी स्पून सूरजमुखी का तेल |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून नमक |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट |
2 नींबू का रस | 1 टी स्पून जीरा पाउडर |
1 टी स्पून गरम मसाला | 2 हरी मिर्च |
1 ग्राम कढ़ीपत्ता | 2 ग्राम हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
आंध्रा पैन फ्राइड पॉम्फ्रेट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पॉम्फ्रेट मछली को अच्छी तरह धोकर दोनों तरफ कट लगा लिजिएं। |
2: फिर मछली पर मसाला लगाएं जिससे वह अंदर तक चला जाएं। अब इसे 20 मिनट मैरीनेट होने दीजिये। |
3: अब नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करके इस पर मछली को रखकर 1 से 2 मिनट के लिए दोनों तरफ से फ्राई कर लें। |
4: फिर 2 मिनट के बाद मछली को आराम से पलटकर दूसरी तरफ से 1 से 2 मिनट के लिए फ्राई कर लें। |
5: अब मछली को पैन से निकालकर इस पर लालमिर्च, नींबू, कढ़ीपत्ता और हरा धनिया डाले। अंत में इसे प्याज के लच्छों और नींबू के टुकड़ों के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:सूरजमुखी का तेल, वाइट पॉम्फ्रेट फिश, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, नींबू का रस, हरी मिर्च, गरम मसाला, हरा धनिया, कढ़ीपत्ता |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Andhra Pan Fried Pomfret Recipe in Hindi with your friends.