Valentine Red Velvet Cake Recipe
Cake Recipes Easy Recipes Indian Recipes

वेलेंटाइन रेड वेलवेट केक रेसिपी – Valentine Red Velvet Cake Recipe

आज हम आपको वेलेंटाइन रेड वेलवेट केक रेसिपी (Valentine Red Velvet Cake Recipe) बता रहे है। इस केक पर क्रीम फ्रॉस्टिंग और रेड वेलवेट क्रंबल टॉप पर होते है। इस केक को आप और भी खास बनाने के लिए इसमें वाइट एडिबल पर्ल चॉकलेट भी मिला सकते हैं। अपने पार्टनर के लिए इस वैलेंटाइन्स पर स्वादिष्ट रेड वेलवेट केक बनाएं।

Valentine Red Velvet Cake Recipe

🫕 पकाने का समय:
30 मिनट
💁 कितने लोगों के लिए:
2
🥣 तैयारी का समय:
20 मिनट
🎚️ कठिनाई स्तर:
आसान
⏰ टोटल टाइम:
50 मिनट
 

वेलेंटाइन रेड वेलवेट केक की सामग्री – Ingredients for Valentine Red Velvet Cake

    • 100 ग्राम रेड वेलवेट स्पंज मिक्स
    • 15 ग्राम चीज़ मस्करपोन
    • 75 ग्राम व्हीप्ड क्रीम
    • 15 ग्राम शुगर सिरप
    • 15 ग्राम आइसिंग शुगर
    • 1 ग्राम इलायची पाउडर
    • 30 ग्राम व्हाइट चॉकलेट कंपाउंड

वेलेंटाइन रेड वेलवेट केक बनाने की वि​धि

1. सबसे पहले सॉफ्ट स्पंज केक से शुरू करते हुए, लगभग 100 ग्राम रेड वेलवेट प्री मिक्स लेकर इसमें पानी और तेल डालें, फिर जब तक कि यह एक सेमी-लिक्विड बैटर न बन जाए, इसे अच्छी तरह मिलाएं और ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न रहे। इस बीच बैटर बनाते समय ओवन को 180 डिग्री पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर लें।

2. अब जब आपका बैटर तैयार हो जाए, तब एक केक पैन को पिघले अनसाल्टेड मक्खन की एक पतली परत से स्मूद करके बैटर डालकर एक मिनट के लिए सेट होने दें। फिर केक पैन को माइक्रोवेव में रखकर 180 डिग्री पर 8-10 मिनट के लिए बेक होने दें।

3. फिर जब केक बेक किया जा रहा हो, तब तक आप फ्रॉस्टिंग कर लें, तब 20 ग्राम क्रीम चीज़, 15 ग्राम चीज़ मस्कारपोन, 1 ग्राम इलायची पाउडर, 75 ग्राम व्हीप्ड क्रीम और 15 ग्राम आइसिंग शुगर को तब तक मिलाएं जब तक यह एक स्मूद, एयरी और लाइट क्रीम फ्रॉस्टिंग में न बदल जाए।

4. केक बेक होने के बाद इसे माइक्रोवेव से निकाल कर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद स्पंज केक को पैन से बटर पेपर पर निकाल लें। अब केक को दिल के आकार में काटकर इसे पहले से तैयार फ्रॉस्टिंग से कवर दें।

5. अब कुछ रेड वेलवेट क्रम्बल्स लेकर उन्हें केक के एक तरफ छिड़कें और दूसरी तरफ व्हाइट चॉकलेट क्रम्बल्स छिड़कें।

6. इसके बाद आप कुछ एडिबल वाइट पर्ल चॉकलेट इस पर डाल सकते हैं और आपका रेड वेलवेट केक सर्व करने के लिए तैयार है।

Key Ingredients:

रेड वेलवेट स्पंज मिक्स, व्हीप्ड क्रीम, चीज़ मस्करपोन, आइसिंग शुगर, शुगर सिरप, व्हाइट चॉकलेट कंपाउंड, इलायची पाउडर

Follow our Social Pages for More Cake Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Valentine Red Velvet Cake Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *