आज हम आपको गुलाब फिरनी रेसिपी (Gulabi Phirni Recipe) बता रहे है। गुलाब फिरनी एक खुशबूदार और स्वादिष्ट खीर है। आप मिट्टी के कसोरे में इस इंडियन डिजर्ट को सर्व करें। इस खीर को चावल, दूध, गुलाब जल, केसर, इलाइची पाउडर और गुलाब की पंखुड्डियों का पाउडर डालकर बनाया जाता है। आप इस इंडियन डिजर्ट को अपने अगले फैमिली गेट-टूगेदर में बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Gulab Phirni Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
गुलाब फिरनी की सामग्री – Ingredients for Gulabi Phirni |
|
1 कप बासमती चावल | 1/2 कप दूध |
1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर | 2-3 दूध |
3-4 केसर | 3 टेबल स्पून चीनी |
1 टेबल स्पून गुलाब की पंखुडियों का पाउडर | 2 टी स्पून गुलाब जल |
गुलाब फिरनी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मिट्टी के कसोरों को धोकर 10 से 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दीजिये। |
2: अब एक ब्लेंड मिक्सर में आधा कप दूध और भीगे हुए चावल साथ ही डाल दें। ध्यान रहे इसका पेस्ट नहीं बनाना है, इसे हल्का दानेदार रखें। |
3: फिर एक पैन में चावल का पेस्ट और दो कप दूध डालें। (आप दूध का गाढ़ापन अपने हिसाब देख लिजिएं।) |
4: अब इसमें केसर, इलाइची पाउडर, गुलाब जल, चीनी और गुलाब की पंखुड्यिों का पाउडर डालें। |
5: फिर इसे लगातार चलाते रहे जब तक की यह गाढ़ा न हो जाए और इसमें लम्पस न पड़ने लग जाये। |
6: अब जब यह गाढ़ा हो जाए तब इस फिरनी को धुले हुए कसोरों में पलट लें। |
7: फिर इस पर ताजी गुलाब की पंखुड्डियां डालकर गार्निश करें। |
8: अब 2 से 3 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें। |
9: अंत में ठंडा ठंडा सर्व करें। |
Key Ingredients:दूध, बासमती चावल, दूध, इलाइची पाउडर, चीनी, केसर, गुलाब जल, गुलाब की पंखुडियों का पाउडर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Gulab Phirni Recipe in Hindi with your friends.