आज हम आपको स्पाइस्ड कॉफी कुल्फी रेसिपी (Spiced Coffee Kulfi Recipe) बता रहे है। यह कॉफी और क्रीमी कुल्फी का एक शानदार कॉम्बिनेशन है, इसमें आपको क्रंची नट्स का स्वाद मिलेगा।
Spiced Coffee Kulfi Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
स्पाइस्ड कॉफी कुल्फी की सामग्री – Ingredients for Spiced Coffee Kulfi |
|
1/2 लीटर दूध | 1/2 कप क्रीम |
1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क | 1 टी स्पून इंस्टेंट कॉफी |
2 इलायची | 1 स्टिक दालचीनी |
2-3 स्टार ऐनीज़ | 1 टेबल स्पून मोटे कटे हुए हेज़लनट/बादाम |
स्पाइस्ड कॉफी कुल्फी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में दूध को गाढ़ा होने तक उबाल लें। |
2: फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क, क्रीम, कॉफी पाउडर डालकर 2 मिनट तक उबाल लें। |
3: अंत में दालचीनी, इलायची, कटे हुए मेवे और सौंफ डालें। |
4: इसे और 5 मिनट के लिए हिलाएं। आप इस समय आप सारे मसाले निकाल सकते हैं क्योंकि उनका स्वाद दूध में पूरी तरह से घुल गया है। |
5: अब इसे आंच से उतारकर कम से कम एक घंटे के लिए कमरे के तापमान में ठंडा होने दें। |
6: आप या तो कुल्फी के सांचे या चीनी मिट्टी के बाउल या एक बड़े बाउल को फ्रिज में जमाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। क्रिस्टलीकरण से बचने के लिए अपने कटोरे को पन्नी से ढकना एक अच्छा विचार है। |
7: इसके अच्छे रिजल्ट के लिए रात भर या कम से कम 6 घंटे फ्रीज में जरूर रखें। |
8: लिजिएं आपकी मसालेदार कॉफी कुल्फी का मजा लेने के लिए तैयार है। |
Key Ingredients:क्रीम, दूध, इंस्टेंट कॉफी, कंडेंस्ड मिल्क, स्टिक दालचीनी, इलायची, मोटे कटे हुए हेज़लनट/बादाम, स्टार ऐनीज़ |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Spiced Coffee Kulfi Recipe in Hindi with your friends.