आज हम आपको गसगस पायसम रेसिपी (Gasagase Payasam Recipe) बता रहे है। इस पारंपरिक पायसम को नारियल, खसखस, नट्स और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है, इसे खास अवसर उगादी (गुड़ी पड़वा) पर बनाया जाता है।
Gasagase Payasam Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
गसगस पायसम की सामग्री – Ingredients for Gasagase Payasam |
|
150 ग्राम खसखस | 200 ग्राम चावल |
30 ग्राम ताजा नारियल | 10 ग्राम गुड़ |
500 ग्राम दूध | 5 ग्राम इलाइची |
20 ml (मिली.) घी | 2 टेबल स्पून काजू, तला हुआ |
10 ग्राम किशमिश, तला हुआ | 5 ग्राम मिक्सड ड्राई फ्रूटस |
गसगस पायसम बनाने की विधि |
1: सबसे पहले खसखस और चावल को गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट कर लिजिएं। |
2: फिर इसे हल्का दरदरा पीस लिजिएं, अब इसमें कददूकस किया हुआ नारियल और पानी डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लिजिएं। |
3: अब एक सॉस पैन में दूध के साथ खसखस और नारियल का तैयार मिश्रण, गुड़ और इलाइची डालकर उबाल लिजिएं। |
4: फिर इसमें काजू, घी, और किशमिश डालकर इसे गाढ़ा होने तक पकने दीजिये। |
5: अंत में किशमिश और मिक्सड ड्राई नट्स से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:चावल, खसखस, गुड़, ताजा नारियल, इलाइची, दूध, काजू, घी, मिक्सड ड्राई फ्रूटस, किशमिश |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Gasagase Payasam Recipe in Hindi with your friends.