आज हम आपको उसल पाव रेसिपी (Ussal Pav Recipe) बता रहे है। पाव एक लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन डिश है, इसमें ढेर सारी सब्जियों के साथ देसी मसालों का तड़का दिया जाता है। इसे इंडियन ब्रेड के साथ सर्व करते है।
Ussal Pav Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
उसल पाव की सामग्री – Ingredients for Ussal Pav |
|
1 मीडियम प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ | पूरा एक लहसुन |
1 टेबल स्पून सौंफ | 1 टेबल स्पून साबुत धनिया |
1 टेबल स्पून जीरा | 6-7 लौंग |
5-6 कालीमिर्च साबुत | 1/2 बड़ी इलाइची |
1 हरी इलाइची | 3 लाल मिर्च |
1 टेबल स्पून सूखा नारियल | 1 कप 8 घंटे भीगे हुए ड्राई सफेद मटर |
उसल पाव बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके इसमें प्याज डालकर ब्राउन होने तक भूनकर एक तरफ रख दीजिये। |
2: फिर लहसुन, अदरक और भूनी हुई प्याज को एक साथ रोस्ट कर लें। फिर इन्हें पीस कर पेस्ट बना लिजिएं। |
3: अब सूखें मटर को प्रेशर कुकर में पका लें। |
4: फिर एक कढ़ाही में तेल गर्म करके इसमें लहसुन को क्रश करके और कढ़ीपत्ता डालकर तब तक फ्राई करे जब तब लहसुन भूरा न हो जाए। |
5: अब इसमें पीसा हुआ पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक कि तेल अलग न दिखने लग जाए। |
6: फिर टमाटर डालकर फ्राई करते रहें। अब इसमें उबले हुए मटर और नमक डालकर पूरी तरह पकने तक पका लें। |
7: लिजिएं आपकी गर्मागर्म डिश सर्व करने के लिए तैयार है। |
Key Ingredients:लहसुन, प्याज, साबुत धनिया, सौंफ, लौंग, जीरा, बड़ी इलाइची, कालीमिर्च साबुत, लाल मिर्च, हरी इलाइची, ड्राई सफेद मटर, सूखा नारियल |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Ussal Pav Recipe in Hindi with your friends.