आज हम आपको तंदूरी चाट रेसिपी (Tandoori chaat Recipe) बता रहे है। यह एक बहुत स्वादिष्ट, टैंगी और आसानी से बनने वाली चाट हैं। यह खाने में काफी यम्मी है और हर किसी को आकर्षित करने के लिए प्रयाप्त है।
Tandoori Chaat Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
तंदूरी चाट की सामग्री – Ingredients for Tandoori Chaat |
|
20 ग्राम अनारदाना | 4 ग्राम देगी मिर्च |
1 ग्राम काला नमक | 1 ग्राम नमक |
20 ml (मिली.) सफेद सिरका | 5 ml (मिली.) सेब साइडर सिरका |
5 ml (मिली.) मार्ट सिरका | 3 ग्राम गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर |
20 ग्राम चीनी | 8 ml (मिली.) सरसों का तेल |
2 टुकड़े सेब | 2 टुकड़े अनानास |
2 टुकड़े शकरकंद | 2 टुकड़े लाल / पीली शिमला मिर्च |
2 टुकड़े पनीर |
तंदूरी चाट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सारी चीजों को नमक वाले पानी में हल्का नरम होने तक पका लें और इसे पानी निकालकर ठंडा होने दीजिये। |
2: फिर स्क्यूअर में पाइनएप्पल, लाल शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च, शकरकंद और पनीर को लगा लें। इस क्रम को अपनी सुविधा के अनुसार दोहराएं। फिर ड्रेसिंग करें। |
3: फिर इन्हें तंदूर या चारकोल ग्रिल या फिर प्रीहिटेट ओवन में 3 मिनट के लिए रखें। फिर इन्हें निकालकर एक तरफ रख दीजिये। |
4: अब 2 प्लेट में फ्रूट्स, पनीर और सब्जियों के बराबर पीस रखें और अंत में सर्व करने से पहले इस पर ड्रेसिंग डालें। |
Key Ingredients:देगी मिर्च, अनारदाना, नमक, काला नमक, सेब साइडर सिरका, सफेद सिरका, गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर, मार्ट सिरका, सरसों का तेल, चीनी, अनानास, सेब, लाल / पीली शिमला मिर्च, पनीर, शकरकंद |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tandoori Chaat Recipe in Hindi with your friends.