आज हम आपको तिरंगा कलाकंद रेसिपी (Tiranga Kalakand Recipe) बता रहे है। इसे दूध, चीनी और साबुत नट्स के साथ बनाते है, कलाकंद एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है । इस मिठाई को इस रेसिपी में ट्राइकलर का ट्विस्ट दिया गया है।
Tiranga Kalakand Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
तिरंगा कलाकंद की सामग्री – Ingredients for Tiranga Kalakand |
|
300 ml (मिली.) दूध | 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर |
1 कप चीनी | 1/2 टी स्पून लेमन फूल |
1/2 कप पिस्ता | 0.5 ग्राम केसर |
गार्निशिंग के लिए बादाम फलेक्स |
तिरंगा कलाकंद बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पिस्ते का अलग से पेस्ट बना लिजिएं और केसर को 50 मिली गर्म दूध में भिगो दीजिये। |
2: अब एक पैन में दूध गर्म करके इसे उबलने दीजिये। फिर पानी में नींबू के फूल डालकर घुलने दें और फिर इसमें चीनी डालकर धीरे से दूध में जोड़ें। अब इसे उबलने दीजिये। |
3: फिर जब दूध से पनीर अलग होने लगे तब आंच को कम कर दीजिये। फिर मिश्रण को मिलाएं और छलनी से छानकर इसका एक्ट्रा पानी निकल के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
4: अब इस मिश्रण को तीन भागों में बांट लिजिएं। फिर मिश्रण का पहला भाग लेकर इसमें पिस्ता पेस्ट, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर एक ट्रे में लगा दीजिये। |
5: फिर दूसरा हिस्सा लेकर इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें, ट्रे में लगा लें। |
6: अब तीसरा भाग लेकर इसमें केसर का दूध और इलायची अच्छी तरह से मिला लें, ट्रे में परत लगा लें। |
7: फिर तिरंगा कलाकंद को लगभग एक घंटा सेट होने लिए के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें। अब इसको बाहर निकालकर टुकड़ों में काट लिजिएं। |
8: अब इसे एक प्लेट में रखकर ऊपर से पिस्ता, बादाम और केसर से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:इलाइची पाउडर, दूध, लेमन फूल, चीनी, केसर, बादाम फलेक्स, पिस्ता |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tiranga Kalakand Recipe in Hindi with your friends.