आज हम आपको खीरे के पकौड़े रेसिपी (Kheere Ke Pakode Recipe) बता रहे है। नवरात्रि के दौरान खाने के लिए बहुत कम आॅप्शन होते है इस समय के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। इस डिश में सिंघाड़े के आटे में खीरे को मिलाकर आप कुरकुरी पकौड़ी बना सकते हैं। नवरात्रि के समय यह सबसे मशहूर डिश है। आप चाहे तो इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं।
Kheere Ke Pakode Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
खीरे के पकौड़े की सामग्री |
|
1 कप सिंघाड़े का आटा | 2 टी स्पून सेंधा नमक |
1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 टेबल स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ | दो बड़े (पतले कटे हुए) खीरा |
(डीप फ्राई करने के लिए) तेल |
खीरे के पकौड़े बनाने की विधि – Kheere Ke Pakode Navratri Recipe |
Step 1: सबसे पहले तेल और खीरा के अलावा सभी सामग्री को एक साथ मिला लिजिएं। बैटर तैयार करने के लिए इसमें थोड़ा पानी भी मिला लें। |
Step 2: अब एक कढ़ाही में तेल गर्म कीजिए। |
Step 3: फिर खीरे के पीस बैटर में डालकर तेल में डालकर एक बार पलटें। फिर पेपर पर निकालकर साइड में रखें। |
Step 4: अब सर्व करने से पहले पकौड़ों को दोबारा तेल में फ्राई करें। |
Step 5: फिर जब ये गाढ़े भूरे रंग के हो जाए, तब इन्हें निकाल कर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:सेंधा नमक, सिंघाड़े का आटा, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, खीरा, हरी मिर्च, तेल |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kheere Ke Pakode Recipe in Hindi with your friends.