आज हम आपको तोरई की सब्जी रेसिपी (Turai Ki Sabzi Recipe) बता रहे है। काफी लोग तोरई का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं लेकिन यह बहुत पौष्टिक सब्जी है। अगर आप तोरई की सब्जी को अच्छे से मसाले डालकर बनाये तो यह सब्जी खाने में काफी स्वाद लगती है। इसे आप लंच में परांठे या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Turai Ki Sabzi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
तोरई की सब्जी की सामग्री – Ingredients for Turai Ki Sabzi |
|
3/4 तोरई | 2 घी |
1/8 टी स्पून हींग | 1 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ | 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
नमक | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
1/2 टी स्पून आमचूर पाउडर | 1 चीनी |
गार्निशिंग के लिए हरा धनिया |
तोरई की सब्जी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले तोरई को छीलकर एक सेंमी मोटा काट लिजिएं। |
Step 2: अगर किसी तोरई में सख्त बीज हो तो उसे निकाल दीजिएं। |
Step 3: अब बनाने से पहले कटी हुई सब्जी को पानी में डाल दें। |
Step 4: अब कड़ाही में घी को गर्म करके इसमें जीरा और हींग डालें। |
Step 5: फिर जब यह चटकने लगे तब इसमें अदरक को थोड़ा भूनने के बाद तोरई डाल दें और अब इसे भी तेज आंच पर स्टर फ्राई कर लें। |
Step 6: अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक, चीनी और आमचूर पाउडर डालकर धीमी आंच पर पकाएं। |
Step 7: आप सब्जी को ढककर पकाएं, इसे बीच-बीच में चलाते रहें जिससे सब्जी जले नहीं। |
Step 8: अगर सब्जी पैन में लगने लगे तो आप इसमें थोड़ा पानी डाल सकते हैं। |
Step 9: फिर जब सब्जी पूरी तरह पक जाए तब हरा धनिया डालकर इसे गार्निशिंग कीजिएं। |
Key Ingredients:घी, तोरई, जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, गरम मसाला, नमक, चीनी, हरा धनिया, आमचूर पाउडर |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Turai Ki Sabzi Recipe in Hindi with your friends.