आज हम आपको टॉम यम सूप विद मशरूम रेसिपी (Tom Yum Soup With Mushrooms Recipe) बता रहे है। टॉम यम सूप विद मशरूम एक स्पाइसी थाई सूप है। आपको अगर तीखा खाना अच्छा लगता है तो आप इस सूप को ट्राई कर सकते हैं। टॉम यम सूप विद मशरूम एक तरह से हॉट एंड सॉर सूप है। यह एक वेजिटेरियन सूप है जिसे थाई मसाले और मशरूम डालकर बनाया जाता है। आप इस सूप को केवल 40 मिनट में बना सकते हैं। सर्दियों में सूप पीने का मजा ही अलग है। इस सूप को आप डिनर से पहले सर्व कर सकते हैं।
Tom Yum Soup With Mushrooms Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 40 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
टॉम यम सूप विद मशरूम की सामग्री – Ingredients for Tom Yum Soup With Mushrooms |
|
3/4 कप मशरूम, कटा हुआ | 4 लाइम लीव्ज़, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून अदरक, गुच्छा | 2 लेमनग्रास |
3 कप (वेज या नॉनवेज) स्टॉक | 1/4 कप दूध |
3 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टेबल स्पून प्याज, बारीक कटा हुआ |
1 टी स्पून नमक | 1 टेबल स्पून सोया सॉस |
1 टी स्पून लाल मिर्च पेस्ट | 1 टेबल स्पून चीनी |
4 टेबल स्पून नींबू का रस | 2-3 साबुत लाल मिर्च |
2-3 टहनी हरा धनिया |
टॉम यम सूप विद मशरूम बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले स्टॉक में लेमनग्रास, लाइम लीव्ज़, हरा धनिया, प्याज और अदरक डालकर उबाल लिजिएं। |
Step 2: अब इसे धीमी आंच पर रखें और फिर इसमें नमक, मशरूम, चिली पेस्ट, चीनी और सोया सॉस डालें। |
Step 3: फिर जब यह उबलने लगे तो इसमें नींबू का रस, मिर्च और दूध डालकर दोबारा उबाल आने दीजिएं । |
Step 4: अंत में हरा धनिया डालकर सर्व करें। |
Key Ingredients:लाइम लीव्ज़, मशरूम, लेमनग्रास, अदरक, दूध, स्टॉक, प्याज, हरा धनिया, सोया सॉस, नमक, चीनी, लाल मिर्च पेस्ट, साबुत लाल मिर्च, नींबू का रस, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Tom Yum Soup With Mushrooms Recipe in Hindi with your friends.