आज हम आपको मुरुक्कु रेसिपी (Murukku Recipe) बता रहे है। यह एक पॉपुलर साउथ इंडियन स्नैक है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट और क्रिस्पी है। इसे आमतौर पर चावल के आटे से तैयार किया जाता है लेकिन इस रेसिपी में दाल का भी इस्तेमाल किया गया है। इस स्नैक को बनाना काफी आसान है और इसे आप टी टाइम पर सर्व करने के अलावा ट्रैवल करते वक्त भी अपने साथ ले जा सकते हैं।
Murukku Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
मुरुक्कु की सामग्री – Ingredients for Murukku |
|
1 कप चावल का आटा | 1/4 कप धुली उड़द दाल (पाउडर) |
1 1/2 टेबल स्पून नमक | 1/4 टेबल स्पून हींग |
2 टेबल स्पून घी या मक्खन | (डीप फ्राई करने के लिए) सफेद तिल का तेल |
मुरुक्कु बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सभी चीजों को एक साथ मिलाकर पानी की मदद से एक नरम डो बना लिजिएं। |
2: फिर आधे घंटे के लिए इसे एक तरफ रख दीजिये। |
3: अब तेल गर्म करके इसमें डो की एक बूंद डालकर देखें की वह एक बार में उपर आ जाए। |
4: फिर मुरुक्कु बनाने वाली मशीन में डो डालकर सीधा गर्म तेल में मुरुक्कु बनाते हुए डालें। |
5: अब आंच को कम करके दोनों तरफ से लाइट ब्राउन होने दीजिये। |
6: अंत में इन्हें ठंडा करके एक एयरटाइट जार में बंद करके रख लिजिएं। |
Key Ingredients:धुली उड़द दाल (पाउडर), चावल का आटा, हींग, नमक, सफेद तिल का तेल, घी या मक्खन |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Murukku Recipe in Hindi with your friends.