आज हम आपको बादाम, शकरकंदी और अनारदाना चाट रेसिपी (Almond, Sweet Potato and Pomegranate Chaat Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट रगड़ा रेसिपी है, इसे बादाम के साथ टैंगी चाट बनाकर सर्व करते है। यह एक काफी जल्दी बनने वाली रेसिपी है, इसे दोबारा चखे बिना नहीं रह सकेंगे।
Almond Sweet Potato and Pomegranate Chaat Recipe in Hindi
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 1 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
बादाम, शकरकंदी और अनारदाना चाट की सामग्री – Ingredients for Almond, Sweet Potato and Pomegranate Chaat |
|
15 ग्राम बादाम, छिला हुआ | 30 ग्राम उबली हुई शकरकंदी |
20 ग्राम सफेद मटर | 5 ग्राम प्याज |
5 ml (मिली.) टमाटर | 2 ग्राम चाट मसाला |
3 ग्राम हरी मिर्च | 3 ml (मिली.) नींबू का रस |
1 ग्राम ताजा हरा धनिया | 10 ml (मिली.) पुदीने की चटनी |
15 ml (मिली.) सौंठ चटनी | 1 ग्राम लाल मिर्च पाउडर |
बादाम, शकरकंदी और अनारदाना चाट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सफेद मटर का रगड़ा बनाने के लिए इसे पूरी तरह पकने तक उबाल लें। फिर इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, नींबू का रस, ताजा हरा धनिया, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर अपने हिसाब से सीजनिंग करें। |
2: अब एक अलग बाउल में अनार के दाने, शकरकंदी और बादाम मिला लें। |
3: फिर इस पर नींबू का रस, सौंठ, हरा धनिया और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। |
4: अब इसके बाद एक सर्विंग प्लेट पर सफेद मटर का रगड़ा डालकर इस पर बादाम चाट को रखें। |
5: अंत में हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:उबली हुई शकरकंदी, बादाम, प्याज, सफेद मटर, चाट मसाला, टमाटर, नींबू का रस, हरी मिर्च, पुदीने की चटनी, ताजा हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, सौंठ चटनी |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Almond Sweet Potato and Pomegranate Chaat Recipe in Hindi with your friends.