आज हम आपको मुत्ता डोसाई रेसिपी (Mutta Dosai Recipe) बता रहे है। यह एक बढ़िया डोसा रेसिपी है। यह एक हाई प्रोटीन साउथ इंडियन डिश है। मुत्ता डोसा यानि के यह अंडे से बनने वाली शानदार रेसिपी है जिसे अंडे के साथ डोसा बैटर क्रिस्पी होने तक पकाते है।
Mutta Dosai Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
मुत्ता डोसाई की सामग्री – Ingredients for Mutta Dosai |
|
1 अंडा | 1/2 कप डोसा बैटर |
1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून हरी मिर्च |
1 टी स्पून हरा धनिया | 1 टी स्पून तेल |
नमक (आवश्यकतानुसार) |
मुत्ता डोसाई बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक तवा गर्म करके इसे तेल से चिकना कर लिजिएं। |
2: फिर तवा गर्म होने पर डोसे के बैटर को तवे पर डालकर सर्कुलर मोशन में फैला लें, फिर इसे तब तक पकने दें जब तक कि किनारे अलग न होने लग जाएँ। |
3: अब इस स्टेज पर आप इस पर अपनी पसंद की सॉस या चटनी लगाकर बराबर फैला लें। |
4: फिर अंडे को तोड़कर जर्दी को डोसे पर डालकर चारों ओर फैला लें। |
5: अब प्याज, मिर्च और धनिया पत्ती डालकर पकने दें। |
6: फिर डोसा के किनारों पर थोड़ा तेल लगाएं। |
7: अब इसे आराम से पलटे और अंडे वाली साइड को अच्छी तरह पकने दीजिये। |
8: अंत में क्रिस्पी और गर्म डोसे को सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:डोसा बैटर, अंडा, हरी मिर्च, प्याज, तेल, हरा धनिया, नमक (आवश्यकतानुसार) |
Follow our Social Pages for More Egg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mutta Dosai Recipe in Hindi with your friends.