आज हम आपको टोमैटो गार्लिक चटनी रेसिपी (Tomato Garlic Chutney Recipe) बता रहे है। लहसुन और टमाटर के साथ बनाई जाने वाले यह चटनी काफी स्वादिष्ट है, इसमें साबुत लाल मिर्च और सरसों के दाने का तडका देते है। यह चटनी आपके लंच और डिनर का स्वाद बढ़ा देगी।
Tomato Garlic Chutney Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
टोमैटो गार्लिक चटनी की सामग्री – Ingredients for Tomato Garlic Chutney |
|
250 gms टमाटर, बारीक कटा हुआ | 4 लहसुन की कलियां, टुकड़ों में कटा हुआ |
कढ़ीपत्ते | 1 टी स्पून सरसों के बीज |
1 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून हिंग | स्वादानुसार नमक |
तेल |
टोमैटो गार्लिक चटनी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके सरसों के बीज डालकर चटकने दें। |
2: फिर इसमें कढ़ीपत्ते डालकर थोड़ा भूनें। |
3: अब इसके बाद कटा हुआ लहसुन डालकर एक या दो मिनट के लिए भूनें, आपको जब तक कि सुगंध न आ जाए। |
4: फिर लहसुन के भुन जाने के बाद टमाटर डालकर धीमी आंच भूनें। इसे नरम होने तक भूनें और आपको एक लाल मोटी पेस्ट मिलेगी। |
5: अंत में लाल मिर्च पाउडर और हिंग डालकर इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लें। |
6: फिर इसमें नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाकर आंच को बंद करके इसे ठंडा होने दीजिये। |
7: फिर एक ब्लेंडर में मिश्रण पीस कर चटनी बना लिजिएं। |
8: अब चटनी को बाउल में निकालकर रोटी, नान और चावल के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:लहसुन की कलियां, टमाटर, सरसों के बीज, कढ़ीपत्ते, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक, हिंग, तेल |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tomato Garlic Chutney Recipe in Hindi with your friends.