आज हम आपको तिरंगा इडली रेसिपी (Tricolour Idli Recipe) बता रहे है। इस इडली को रेगुलर इडली में नया ट्विस्ट देकर बनाया गया है। आपके किचन में देश प्रेम दिखाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
Tricolour Idli Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 25 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
तिरंगा इडली की सामग्री – Ingredients for Tricolour Idli |
|
इडली बैटर के लिए: | |
500 ग्राम उड़द की दाल | 1 kg इडली रवा |
5 ग्राम कुकिंग सोडा | 5 ग्राम कुकिंग सोडा |
रंग के लिए: | |
50 gms गाजर प्यूरी | 50 gms पालक प्यूरी, हल्का उबला |
2-3 ओकरा |
तिरंगा इडली बनाने की विधि |
1: सबसे पहले उड़द दाल और इडली रवा को अलग-अलग धोकर भिगो दें। उड़द की दाल को 5 से 6 घंटे या रात भर के लिए भिगोना पड़ता है। |
2: उड़द दाल से एक्स्ट्रा पानी निकाल दें और बैटर को बनाने के लिए ग्राइंडर या ब्लेंडर में थोड़े से नमक के साथ उड़द दाल को पीसना शुरू कीजिए। |
3: फिर अगर जरूरी लगे तो और थोड़ा पानी डालें और इसका झागदार मोटा व चिकना बैटर तैयार कर लें। |
4: अब रवा से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालकर उड़द की दाल का घोल डालकर अच्छी तरह से मिला लें और एक गर्म जगह में कुछ घंटों के लिए किण्वन (Fermentation) के लिए अलग रख दें। |
5: फिर गाजर और पालक को अलग-अलग तरह से काट लिजिएं और इनके रंग के लिए बारीक प्यूरी के लिए ब्लेंडर में डालकर पीस लें। |
6: अब बैटर तैयार होने पर 3 अलग-अलग कटोरे में निकाल लें। बैटर के 2 भागों में पालक प्यूरी और गाजर प्यूरी को अलग डालें। रंग पाने के लिए अच्छी तरह से मिला लें। बैटर के 3 भाग को वैसे ही छोड़ दें। |
7: फिर इडली के सांचे में मलमल का कपड़ा डालकर थोड़ा पानी छिड़कें और अलग रखें। इडली स्टीमर को पहले से गर्म कर लीजिये। |
8: अब एक चम्मच की मदद से पहले इडली मोल्ड में नारंगी रंग इडली बैटर और उसके बाद प्लेन इडली बैटर और तीसरा ग्रीन इडली बैटर डालें। |
9: फिर एक ओकरा इडली बैटर की सफेद परत के केंद्र पर रख दें। |
10: अब लगभग 15 से 20 मिनट के लिए पहले से गर्म स्टीमर में तिरंगा इडली को पका लें। ध्यान रहे इडली को नरम, हलकी एंड मुलायम होनी चाहिए। |
11: अंत में तिरंगे इडली को चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:इडली रवा, उड़द की दाल, नमक, कुकिंग सोडा, पालक प्यूरी, ओकरा, गाजर प्यूरी |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tricolour Idli Recipe in Hindi with your friends.