आज हम आपको दाल तड़का विदआउट आयल रेसिपी (Dal Tadka Without Oil Recipe) बता रहे है। ज्यादातर लोगों के लिए दाल एक कम्फर्ट फूड है। काफी घरों में चटपटी मसालेदार दाल तड़का काफी पसंद से खाई जाती है, जिसे देसी घी या तेल से बनाया जाता है। लेकिन, आज हम आपके लिए जो बेहतरीन दाल तडका की रेसिपी बता रहे हैं, इसे बनाने के लिए तेल की एक बूंद का इस्तेमाल नहीं किया जाता है फिर भी खाने में वह काफी स्वादिष्ट लगती है।
Dal Tadka Without Oil Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
दाल तड़का विदआउट आयल की सामग्री – Ingredients for Dal Tadka Without Oil |
|
250 ग्राम मसूर दाल | 4 कप पानी |
2 टी स्पून नमक | 1 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ |
6-7 लहसुन कटा हुआ | 2 कप प्याज, बारीक कटा हुआ |
2 टी स्पून गरम मसाला | 1 1/2 टी स्पून हल्दी |
1 टेबल स्पून कसूरी मेथी | 2 टी स्पून धनिया पाउडर |
तड़का के लिए: | |
2 टी स्पून सरसों के बीज | 6-7 करी पत्ते |
एक चुटकी हींग | 2 लाल मिर्च |
1 टी स्पून जीरा |
दाल तड़का विदआउट आयल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मसूर दाल को धोकर भिगो दीजिये। |
2: फिर एक पैन में पानी डालकर दाल और नमक के साथ दाल को मध्यम से कम आंच पर उबलने दीजिये। |
3: अब एक गहरी कड़ाही गर्म करके उसमें लहसुन, प्याज, नमक और अदरक, डालकर सुनहरा भूरा होने तक अच्छी तरह मिलाएं। अगर वे चिपकने लगे तो थोड़ा सा पानी डालें। |
4: फिर इस मिश्रण में थोड़े से पानी के साथ मसाले मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें और फिर मिश्रण को उबली हूई दाल में मिला दीजिये। |
5: अब तड़का तैयार करने के लिए एक और गहरे पैन में इसकी सारी सामग्री डालकर एक चम्मच पानी के साथ मिला लें। इसे तब तक पकाएं जब तक मसाला सुगंधित न हो जाए। फिर इस मिश्रण को दाल के ऊपर डालें। |
6: अंत में दाल तडका को चावल या रोटी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:नमक, पानी, कद्दूकस किया हुआ, अदरक, प्याज, लहसुन कटा हुआ, हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, करी पत्ते, सरसों के बीज, लाल मिर्च, जीरा, एक चुटकी हींग |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Dal Tadka Without Oil Recipe in Hindi with your friends.