आज हम आपको राजभोग रेसिपी (Rajbhog Recipe) बता रहे है। हर भारतीय मिठाई की अलग ही बात होती है, राजभोग ऐसी ही एक लाजवाब मिठाई है। यह एक पारंपरिक बंगाली मिठाई जिसे खास मौकों पर बनाया जाता है। राजभोग की खास बात यह है कि इसे पनीर से बनाकर ड्राई फ्रूट्स की फीलिंग करते है। राजभोग को बनाना बहुत आसान है चाहे तो घर पर आप इसे आसानी से बना सकते हैं।
Rajbhog Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 00 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
राजभोग की सामग्री – Ingredients for Rajbhog |
|
200 gms पनीर | 1 टेबल स्पून मैदा |
2 कप पानी | 1/2 kg चीनी |
1/4 टी स्पून गोल्डन फूड कलर | 1/8 टी स्पून केसर |
1 टी स्पून इलाइची पाउडर | 8 (हल्के उबलाकर छीले हुए ) बादाम |
8 (हल्के उबलाकर छीले हुए ) पिस्ता |
राजभोग बनाने की विधि |
1: सबसे पहले केसर को बादाम, पिस्ते और इलाइची पाउडर के साथ मिला लें। |
2: अब पानी और चीनी को मीडियम आंच पर रखें, आप इसे लगातार चलाएं जिससे यह पूरी तरह घुल जाएं। |
3: अब मैदा और पनीर को एक साथ स्मूद होने तक मिक्स कर लें। |
4: फिर इस मिश्रण को 6 से 8 बराबर भागों में गोलाकार में पतला कर लिजिएं, अब इसमें ड्राई फ्रूट का मिश्रण रखकर इसे गोलाकार की बॉल बना लिजिएं। |
5: फिर जब चीनी घुल जाए तब इसमें फूड कलर डालकर आंच तेज रखें और अब इसमें पनीर बॉल्स डालें। |
6: फिर इसे तेज आंच पर 15 से 20 मिनट के लिए पका लें, अब इसमें हर 5 मिनट बाद पानी डालते रहें जिससे चीनी गाढ़ी न हो जाए। अंत में इसे ठंडा करके सर्व करें। |
Key Ingredients:मैदा, पनीर, चीनी, पानी, केसर, गोल्डन फूड कलर, बादाम, इलाइची पाउडर, पिस्ता |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Rajbhog Recipe in Hindi with your friends.