आज हम आपको पालक पूरी रेसिपी (Palak Puri Recipe) बता रहे है। यह खाने में काफी स्वाद लगती है, पालक पूरी को बनाना भी बहुत आसान है। पालक आयरन का अच्छा स्रोत होता है और जिन लोगों को पालक खाना अच्छा नहीं लगता है उन लोगो को एक बार पालक पूरी बनाकर जरूर खिलाएं। आप हमारा यकीन मानिए उन्हें भी पालक से बनी यह पूरी काफी पसंद आएगी। आप पालक पूरी को पनीर या आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं। आप इसे किसी खास मौक़े या फेस्टिवल पर भी बना सकते हैं।
Palak Puri Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 00 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
पालक पूरी की सामग्री – Ingredients for Palak Puri |
|
2 कप गेंहू का आटा | पानी |
2 टी स्पून घी | स्वादानुसार नमक |
डीप फ्राई करने के लिए तेल | एक पूरी प्रेसर |
पीसी हुई पालक |
पालक पूरी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पीसी हुई पालक को आटे में मिला लें। |
2: अब आटे में घी, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें, फिर इसे पानी के साथ गूंथ लें। |
3: फिर गूंथ हुए आटे को ढककर 30 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
4: अब 1/8″ मोटी पूरी बेल लिजिएं। |
5: अब तेल गर्म करके एक छोटी सी पूरी उसमें डालकर देखें की वह एक बार में फूलकर उपर आ जाती है तो आप अन्य पूरियां तल लिजिएं। |
6: पूरी एक बार में उपर आ जाएंगी, इसे करछी से बीच में से दबाएं जिससे यह फूली हुई निकलें। |
7: अब दोनों तरफ से हल्की ब्राउन होने दीजिये। |
8: फिर एक्स्ट्रा तेल निकालने के लिए पूरी को ऐब्सॉर्बन्ट पेपर पर रख दें, अब इसके बाद इन पुरियों को सर्विंग डिश में रखें। |
Key Ingredients:पानी, गेंहू का आटा, नमक, घी, पीसी हुई पालक, तेल |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Palak Puri Recipe in Hindi with your friends.