आज हम आपको पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट रेसिपी (Peanut Butter French Toast Recipe) बता रहे है। यह एक इजी एंड क्विक फ्रेंच टोस्ट रेसिपी है, इस रेसिपी में फ्रेंच टोस्ट को बनाने के लिए पीनट बटर का इस्तेमाल करते है। इस टोस्ट को बेरीज और केले के साथ सर्व कर सकते हैं।
Peanut Butter French Toast Recipe
🫕 पकाने का समय: 10 मिनट |
💁 कितने लोगों के लिए: 2 |
🥣 तैयारी का समय: 10 मिनट |
🎚️ कठिनाई स्तर: आसान |
⏰ टोटल टाइम: 20 मिनट |
पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट की सामग्री – Ingredients for Peanut Butter French Toast
-
- ब्रेड के 4 स्लाइस
- 1/4 कप दूध
- 1/2 टी स्पून दालचीनी
- 1 टेबल स्पून बटर
- 2 अंडे
- 1 टी स्पून वनीला एक्सट्रेक्ट
- 2 टेबल स्पून पीनट बटर
पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बाउल में अंडे, दूध, दालचीनी वेनिला और एसेंस को मिलाकर शुरू करें।
2. फिर ब्रेड के हर स्लाइस के एक तरफ पीनट बटर समान रूप से फैला लें। अगर पीनट बटर बहुत गाढ़ा है, तो आप इसे कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर सकते हैं ताकि इसे फैलाना आसान हो सके।
3. अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही गर्म करके मक्खन डालें। फिर मक्खन के पिघलने के बाद, ब्रेड के हर स्लाइस को अंडे के मिश्रण में दोनों पक्षों को समान रूप से डिप करें।
4. फिर ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखकर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेक लें, हर साइड को लगभग 2-3 मिनट सेक लें।
5. फिर फ्रेंच टोस्ट को पैन से निकालकर ताजा बेरीज, मेपल सिरप या केले के स्लाइस के साथ सर्व करें।
Key Ingredients: ब्रेड स्लाइस, अंडे, दूध, वनीला एक्सट्रेक्ट, दालचीनी, पीनट बटर, बटर |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Peanut Butter French Toast Recipe in Hindi with your friends.