Roti Noodles Recipe
Bread Recipes Easy Recipes Food Recipes Veg Recipes

रोटी नूडल्स – Roti Noodles Recipe In Hindi

Roti Noodles Recipe

क्या चाहिए (सामग्री) – Ingredients for Roti Noodles Recipe

चपाती- 3-4
प्याज़- 1, पत्तागोभी- 1 कटोरी (सभी लम्बाई में बारीक कटे)
हल्दी- 1/4 चम्मच
लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच
लहसुन- 3-4 कली
धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
नमक स्वादानुसार
टमाटर सॉस- 2 बड़े चम्मच
गाजर- 2 (बारीक कटी)
सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च- 2
चिली सॉस- 1 बड़ा चम्मच
शिमला मिर्च-1 , तेल
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
सेव- बारीक वाले
काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)

पहले रोटी को एक के ऊपर एक रखकर रोल बना लें। इसके बाद चाकू की सहायता से रोटी के रोल को बारीक-बारीक काट लें। अब पैन में तेल गर्म करके इसमें बारीक कटा लहसुन, और प्याज डालें। इन्हे सुनहरा होने पर शिमला मिर्च, पत्तागोभी, गाजर डालकर पकाएं। पकने पर इसमें टमाटर सॉस, चिली सॉस, सोया सॉस और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से चलाएं। इसके बाद काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर 2-3 मिनट तक पकने के बाद रोटियां डालकर चलाएं। अच्छी तरह से मिल जाने पर इसमें हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

Follow our Social Pages for More New Recipes In Hindi and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Roti Noodles Recipe with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *