आज हम आपको अंजीर और इलायची क्रिसमस पुडिंग रेसिपी (Fig and Cardamom Christmas Pudding Recipe) बता रहे है। यह एक क्रिसमस स्पेशल पुडिंग है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आपको इसमें बादाम, अंजीर और इचाइची की गुडनेस मिलती है।
Fig and Cardamom Christmas Pudding Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 25 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 25 मिनट |
अंजीर और इलायची क्रिसमस पुडिंग की सामग्री – Ingredients for Fig and Cardamom Christmas Pudding |
|
5 अंडे | 1 1/2 लीटर फुल क्रीम मिल्क |
एक चुटकी जायफल, कद्दूकस किया हुआ | 300 ग्राम चीनी |
1/2 टी स्पून इलायची पाउडर | 100 ml (मिली.) गाढ़ा दूध |
50 अंजीर | 1/2 टी स्पून वेनिला एसेंस |
अंजीर और इलायची क्रिसमस पुडिंग बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में दूध को उबाल आने तक उबालें। फिर इसमें कंडेस्ड मिल्क, चीनी और कटे हुए अंजीर को पूरी तरह घुलने दें। |
2: फिर दूध को 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर इसे आंच उतार कर एक तरफ रख दीजिये। |
3: अब इसमें इलाइची पाउडर, अंडा, जायफल कद्दूकस किया हुआ और वनीला एसेंस मिक्स करके मिश्रण को दूध में आराम से मिला लें और इसे नॉर्मल तापमान पर आने दीजिये। |
4: फिर इस मिश्रण को बेकिंग ट्रे में डालकर 50 मिनट के लिए 200 से 210 डिग्री पर प्रीहिटेड ओवन में बेक कर लें। |
5: फिर इसे स्लाइस्ड बादाम से गार्निश करके ठंडा कर लें। आप इसे ठंडा या गर्म सर्व कर सकते हैं। |
Key Ingredients:फुल क्रीम मिल्क, अंडे, कद्दूकस किया हुआ, एक चुटकी जायफल, इलायची पाउडर, चीनी, अंजीर, गाढ़ा दूध, वेनिला एसेंस |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Fig and Cardamom Christmas Pudding Recipe in Hindi with your friends.