आज हम आपको ब्रेड और बटर पुडिंग रेसिपी (Bread And Butter Pudding Recipe) बता रहे है। इस डिजर्ट को फेस्टिवल के मौके पर बना बनाकर अपने गेस्ट्स को इमप्रेस करें। यह आसान ब्रेड और बटर पुडिंग शुगर फ्री है।
Bread And Butter Pudding Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
ब्रेड और बटर पुडिंग की सामग्री – Ingredients for Bread And Butter Pudding |
|
6 सफेद ब्रेड स्लाइस | मक्खन (लगाने के लिए) |
दूध 1 1/2 कप | 1/2 कप लो कैलोरी स्वीटनर |
2 अंडे | 1 टी स्पून वेनिला एसेंस |
एक चुटकी जायफल पाउडर | 1/4 टी स्पून हरी इलायची पाउडर |
2 टेबल स्पून किशमिश |
ब्रेड और बटर पुडिंग बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ओवन को 180˚C पर प्रीहीट कर लें। |
2: फिर ब्रेड के एक तरफ मक्खन लगाएं और हर ब्रेड को 4 टुकड़ों में काटकर एक तरफ सेट करना शुरू कर दें। |
3: अब एक गहरी सॉस पैन में दूध गरम करके लो कैलोरी स्वीटनर डालकर घुलने तक हिलाएं। फिर पैन को आंच से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें। |
4: फिर एक बेकिंग डिश में स्लाइस की बटर वाली साइड को उपर की तरफ रखते हुए सेट करें। |
5: अब सॉस पैन में अंडे तोड़कर वेनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
6: फिर हरी इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह से फेंटें। इस मिश्रण को सीधे ब्रेड पर डालें। |
7: अब इस पर किशमिश डालकर 30 मिनट बेक कर लें। फिर बेकिंग डिश को ओवन से बाहर निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। इसे आप गर्म या ठंडा सर्व कर सकते है। |
Key Ingredients:मक्खन, सफेद ब्रेड स्लाइस, अंडे, लो कैलोरी स्वीटनर, जायफल पाउडर, वेनिला एसेंस, किशमिश, हरी इलायची पाउडर |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bread And Butter Pudding Recipe in Hindi with your friends.