Kurkuri Dahi Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Snacks Recipes

Kurkuri Dahi Recipe in Hindi – कुरकुरी दही रेसिपी – Indian Recipes

आज हम आपको कुरकुरी दही रेसिपी (Kurkuri Dahi Recipe) बता रहे है। यह एक स्वादिष्ट, मसालेदार और टैंगी कबाब रेसिपी है जिसे आप पनीर, हंग कर्ड और ढेर सारे मसाले डालकर बना सकते है। किसी भी पार्टी के लिए यह जल्दी तैयार होने वाली डिश है, इसे साधारण सामग्री से बना सकते है। इसके आलवा आप बारिश के मौसम में भी इस कबाब को बनाकर पुदीने की चटनी के साथ इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं।

Kurkuri Dahi Recipe in Hindi

पकाने का समय: 45 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 55 मिनट

कुरकुरी दही की सामग्री – Ingredients for Kurkuri Dahi

250 gms दही 50 gms पनीर
2 gms साबुत धनिया 15 gms हरा धनिया
30 ग्राम मिल्क पाउडर 2 ग्राम हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक 2 ग्राम चिली फ्लेक्स
30 ग्राम कॉर्न फ्लोर 16 ग्राम ब्रेड क्रब्स
तलने के लिए (जरूरत के मुताबिक) तेल

कुरकुरी दही बनाने की वि​धि – Kurkuri Dahi Recipe – Snacks Recipes

Step 1: सबसे पहले एक छलनी पर साफ सूती कपड़ा रखें।
Step 2: अब इसमें दही पलटे और फिर कपड़े के चारों कोने पकड़कर बांध लिजिएं। अब इसके बाद इस कपड़े को लटका दीजिये ताकि दही का पानी निकल जाए।
Step 3: अब दही के ऊपर हैवी बाउल रख दीजिये। हंग कर्ड तैयार है।
Step 4: अब पनीर को क्रम्बल करके एक बाउल में हंग कर्ड के साथ मिला लिजिएं।
Step 5: अब इसमें सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिलाकर एक नॉनस्टिकी डो बना लिजिएं।
Step 6: अब इस मिश्रण को बराबर हिस्सों में बांट कर बॉल्स बनाकर फ्लैट कर लिजिएं। अब इसके बाद आटे पर रोल करके इन्हें अच्छे से हिलाएं ताकि एक्ट्रा आटा झड़ जाए।
Step 7: अब इन कबाब को 5 से 7 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये जिससे यह सेट हो जाए।
Step 8: फिर सभी कबाब को तेल में क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कीजिए।
Step 9: अब कुरकुरी दही को पुदीने की चटनी के साथ सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

पनीर, दही, हरा धनिया, साबुत धनिया, हरी मिर्च, मिल्क पाउडर, चिली फ्लेक्स, नमक, ब्रेड क्रब्स, कॉर्न फ्लोर, तेल

Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Kurkuri Dahi Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *