आज हम आपको लस्सी रेसिपी (Lassi Recipe) बता रहे है। यह एक ऐसा पेय पदार्थ है जो गर्मी के मौसम में काफी पिया जाता है। पंजाब की लस्सी तो वैसे भी काफी मशहूर है। परांठों के साथ अगर लस्सी मिल जाए तो उनका स्वाद काफी बढ़ जाता है। आजकल लस्सी के साथ कई एक्सपेरिमेंट भी किए जाने लगे हैं जिससे आज हमें मिंट लस्सी और मैंगो लस्सी जैसे तमाम स्वाद वाली लस्सी को पीने का मौका मिलता है। यह एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे आप घर पर आए मेहमानों को भी फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Lassi Recipe in Hindi – Indian Recipes
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 02 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 12 मिनट |
लस्सी की सामग्री – Ingredients for Lassi |
|
750 gms दही | 50 बर्फ |
नमक और चीनी | 200 पानी |
लस्सी बनाने की विधि – Lassi Recipe – Indian Recipe |
Step 1: सबसे पहले ब्लेंडर में बर्फ को क्रश कर लें। |
Step 2: अब इसमें पानी, दही, चीनी और नमक डालें। |
Step 3: अब एक मिनट की तक ब्लेंड कीजिएं। |
Step 4: अंत में ठंडा सर्व करें। |
Step 5: अगर आप नमकीन लस्सी पसंद हैं तो इसमें आप काला नमक और भूना जीरा अपनी इच्छानुसार डाल सकते हैं। |
Key Ingredients:बर्फ, दही, पानी, नमक और चीनी |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Lassi Recipe in Hindi with your friends.