आज हम आपको पंजाबी तड़का मैगी रेसिपी (Punjabi Tadka Maggi Recipe) बता है। पंजाबी तड़का मैगी एक ऐसा व्यंजन है जो आपके मुँह में पानी लाने के लिए काफी है। मक्खन, मसालेदार और लहसुन के स्वाद भरी मैगी हमेशा हमारी फेवरेट रही है, जिसे यह मसाले और ज्यादा स्वादिष्ट बनाते हैं।
Punjabi Tadka Maggi Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
पंजाबी तड़का मैगी की सामग्री – Ingredients for Punjabi Tadka Maggi |
|
2 पैकेट मैगी | 1/4 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/4 कप टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/4 कप शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/4 कप हरी मटर | 1/4 कप गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 टी स्पून गरम मसाला | 1 टी स्पून कश्मीरी मिर्च पाउडर |
2-3 सूखी लाल मिर्च | 1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून मक्खन |
पंजाबी तड़का मैगी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके टमाटर, प्याज, मटर, गाजर और शिमला मिर्च डालें। |
2: अब सब्जियों को हल्के नरम होने तक पकाएं। फिर मैगी मसाला, गरम मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। |
3: फिर जब यह मसाला पक जाए तब इसमें 2 कप पानी डालें। |
4: फिर जब पानी उबलने लगे तब मैगी नूडल्स डालें। |
5: अब ढक्कन से ढककर कुछ देर पकने दें। |
6: फिर मैगी लगभग पक जाने के बाद, एक और पैन गर्म करके मक्खन डालें। |
7: अब मक्खन के गर्म होने पर इसमें सूखी लाल मिर्च और कटा हुआ लहसुन डालें। |
8: फिर एक बार जब यह चटकने लगे, तब इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाने के बाद आंच से हटा लें। |
9: अब अपनी मैगी में वापस आ जाइए, यह अब तक अच्छी तरह से पक चुकी होगी- इसे आंच से उतारकर ऊपर से यह तड़का डालें। |
10: फिर तड़का को अच्छी तरह मिलाकर अंत में मैगी को गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, मैगी, शिमला मिर्च, टमाटर, गाजर, हरी मटर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला, लहसुन, सूखी लाल मिर्च, मक्खन |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Punjabi Tadka Maggi Recipe in Hindi with your friends.