Sohan Halwa Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

Sohan Halwa Recipe in Hindi – सोहन हलवा रेसिपी – Indian Recipes

आज हम आपको सोहन हलवा रेसिपी (Sohan Halwa Recipe) बता रहे है। यह एक पारंपरिक ​इंडियन डिजर्ट है इसे दूध, ड्राई फ्रूट्स और मैदे के साथ बनाया जाता है। सोहन हलवे को पारंपरिक रूप से गोलाकार में बनाते है। इस डिश को बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन, आप इसके स्वाद के आगे सब भूल जाएंगे।

Sohan Halwa Recipe

पकाने का समय: 45 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 55 मिनट

सोहन हलवा की सामग्री – Ingredients for Sohan Halwa

1/2 kg चीनी 1/2 kg मैदा
1/4 kg बादाम 100 ग्राम पिस्ते
50 ग्राम हरी इलाइची 1/2 kg घी
1 कप दूध 2 लीटर पानी
1 टी स्पून केसर

सोहन हलवा बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले एक लीटर पानी को गर्म करके इसमें चीनी डालकर इसे 5 मिनट के लिए उबाल लें।
2: फिर एक कप दूध डालकर दोबारा 5 मिनट के लिए उबाल लें।
3: अब इसे मलमल के कपड़े से छान लिजिएं।
4: फिर बचे हुए पानी और चाशनी को एक साथ मिला लिजिएं।
5: अब 1 छोटी चम्मच केसर को गर्म पानी में घोलकर इसमें डालें।
6: फिर मैदे को थोड़े से पानी में घोल लें और फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं।
7: जब मैदा गाढ़ा होने लगे तब इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
8: आप इसमें धीरे-धीरे लगातार घी डालते रहे जिससे यह पैन में चिपके नहीं।
9: अब इसे अच्छे से चलाएं। फिर जब घी इस मिश्रण से अलग होने लगे तब समझिए की यह तैयार है।
10: अब इसमें पिस्ते, हरी इलाइची और बादाम डालें।
11: फिर किसी पैन या ट्रे में तेल लगा लिजिएं।
12: अब इसमें हलवे को लकड़ी के चम्मच से फैला लिजिएं।
13: अब इसे पिस्ते, इलाइची और बादाम से गार्निश करें।
14: फिर जैसे ही यह ठंडा हो जाएं तब इसके पीस निकालकर इसे सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

मैदा, चीनी, पिस्ते, बादाम, घी, हरी इलाइची, पानी, दूध, केसर

Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Sohan Halwa Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *