आज हम आपको अखरोट और व्हीट बेरी सैलेड रेसिपी (Walnut wheat berry salad Recipe) बता रहे है। इसमें गेहूं के दानों को अखरोट, सब्जियों, ढेर सारे हर्बस और मैक्सिकन चिपोटल (एक प्रकार की लाल मिर्च) में पका कर तैयार किया जाता है। इसे आप डिनर पार्टी या ब्रंच टाइम के लिए भी बना सकते हैं।
Walnut Wheat Berry Salad Recipe
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा |
अखरोट और व्हीट बेरी सैलेड की सामग्री |
|
दो कप (पानी में साफ करके साबुत गेहूं के दाने) मुलायम व्हीट बेरी | कोशर नमक |
3 टेबल स्पून जैतून का तेल | आधा मीडियम (बारीक कटा हुआ) पीली प्याज़ |
2 कप गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून ताज़ा थाइम पत्तियां, finely chopped |
एक (कटी हुई) और चिपोटल एन अडोबो सॉसः एक छोटा चम्मच चिपोटल एन अडोबो | एक कप (आधे में कटे हुए, भुने हुए और फिर बारीक कटे हुए) अखरोट |
1/2 कप किशमिश | 1 टेबल स्पून रेड वाइन सिरका |
2 टी स्पून शहद | तीन (हल्की हरी और हरा हिस्सा बारीक कटा हुआ) हरी प्याज़ |
¼ कप (बारीक कटा हुआ) ताज़ा इटैलियन पार्स्ली या सिलांट्रो पत्तियां |
अखरोट और व्हीट बेरी सैलेड बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक मीडियम सॉसपैन को नमक वाले पानी से भर लें और तेज़ आंच पर उबाल लें। |
Step 2: अब इसमें व्हीट बेरी डालें और आंच को मीडियम पर कर दें , फिर इन्हें करीब 30 से 40 मिनट के लिए मुलायम होने तक पकाएं। |
Step 3: अब इनमें से पानी निकालकर बेरीज़ को बेकिंग शीट पर फैलाएं और फिर ठंडा होने के लिए रख दें, आप ऐसा चार दिन पहले करके भी रख सकते हैं, जिसे आप ज़रूरत पड़ने पर फ्रिज से निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। |
Step 4: फिर एक मीडियम फ्राइंग पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर आंच को मीडियम पर करके छोड़ दें, अब इसमें एक चुटकी नमक और प्याज़ डालें। फिर तीन मिनट तक भूनें। |
Step 5: अब इसके बाद इसमें गाजर डालें और दोबारा एक चुटकी नमक डालें। फिर गाजर के मुलायम होने करीब पांच मिनट तक पकाएं। |
Step 6: अब ऊपर से चिपोटल, सॉस और थाइम डालें, फिर हल्का पकाकर आंच से पैन को हटा लें। फिर एक रिएक्शन न होने वाला कटोरा लें। |
Step 7: अब उसमें सबसे पहले व्हीट बेरी डालें , फिर ऊपर से नट्स, किशमिश और गाजर का मिक्सचर डालें। फिर बाकी की बची सामग्री जैसे सिरका, शहद और दो बड़े चम्मच तेल को एक साथ मिक्स करें, फिर जब तक शहद पूरी तरह घुल न जाए। |
Step 8: अब इन्हें व्हीट बेरी मिक्सचर में डालें। फिर मिक्स करें। अब करीब 15 मिनट के लिए सैलेड को मैरीनेट होने के लिए रख दें। |
Step 9: फिर आप इसे ढक कर फ्रिज में 24 घंटो के लिए भी रख सकते हैं। फिर सर्व करने से एकदम पहले इसमें हरी प्याज़ और हर्बस डालें। और सर्व करें। |
Key Ingredients:कोशर नमक, मुलायम व्हीट बेरी, पीली प्याज़, जैतून का तेल, ताज़ा थाइम पत्तियां, गाजर, अखरोट, किशमिश, चिपोटल एन अडोबो, शहद, रेड वाइन सिरका, ताज़ा इटैलियन पार्स्ली या सिलांट्रो पत्तियां, हरी प्याज़ |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Walnut Wheat Berry Salad Recipe in Hindi with your friends.