आज हम आपको रेड वेलवेट कप केक रेसिपी (Red Velvet Cupcake Recipe) बता रहे है। यह एक काफी अच्छी डिजर्ट रेसिपी है, इसे कुछ ही मिनटों में बना सकते है। बच्चों को यह रेड वेलवेट कप केक काफी पसंद आएंगे। आपका जब कभी मीठा खाने का मन करें तो आप भी इन्हें बनाकर खा सकते हैं।
Red Velvet Cupcake Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 12 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
रेड वेलवेट कप केक की सामग्री – Ingredients for Red Velvet Cupcake |
|
100 gms नरम मक्खन | 200 ग्राम कैस्टर चीनी |
1 टी स्पून वेनिला | 2 अंडे |
175 ml (मिली.) छाछ | 1/2 टी स्पून रेड फूड कलर |
175 ग्राम सादा आटा | 25 ग्राम कॉर्न फ्लोर |
3/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर | 1 टेबल स्पून कोको पाउडर |
1 टी स्पून सफेद सिरका | 1 टी स्पून सोडा बाइकार्बोनेट |
क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग के लिए: | |
50 ग्राम मक्खन | 125 ग्राम क्रीम चीज |
300 ग्राम आइसिंग शुगर |
रेड वेलवेट कप केक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले 180 डिग्री पर ओवन को प्रीहीट कर लें। |
2: फिर चीनी और मक्खन को एक साथ मिक्स करके क्रीम कर लें। |
3: अब अंडे जर्दी को फेंट लिजिएं। |
4: फिर एक अलग बाउल में छाछ और रेड फूड कलर मिला लें, ध्यान रहे यह बहुत गहरा लाल होना चाहिए। |
5: अब मक्खन के मिश्रण में कॉर्न फ्लोर, आटा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। |
6: फिर अंडे की सफेदी जब तक गाढ़ी न हो जाए उसे लगातार फेंटे। |
7: अब छोटे कटोरे में सिरका और सोडा बाइकार्बोनेट को एक साथ तब तक मिलाएं जब तक कि मिश्रण में बुलबुले न हो जाए, अब इसे धीरे से एक साथ सारे मिश्रण में मिला लें और फिर जल्दी से मफिन मोल्ड्स में डाल दें। अब 15 – 20 मिनट तक बेक कर लें। |
8: फिर फ्रॉस्टिंग के लिए सब कुछ एक साथ मिला दीजिये, फिर इसे एक पाइपिंग बैग में भरकर पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इसे कप-केक पर लगा लें। |
Key Ingredients:कैस्टर चीनी, नरम मक्खन, अंडे, वेनिला, रेड फूड कलर, छाछ, कॉर्न फ्लोर, सादा आटा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, सोडा बाइकार्बोनेट, आइसिंग शुगर, सफेद सिरका, क्रीम चीज, मक्खन |
Follow our Social Pages for More Cake Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Red Velvet Cupcake Recipe in Hindi with your friends.