Seviyan Kheer Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Food Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

Seviyan Kheer Recipe in Hindi – सेविया खीर रेसिपी – Dinner Recipes

आज हम आपको सेविया खीर रेसिपी (Seviyan Kheer Recipe) बता रहे है। अभी चारों तरफ त्योहार का माहौल है और कोई भी त्योहार स्वादिष्ट डिजर्ट जैसे सेविया खीर के बिना अधूरा है। यह गाढ़ी स्वादिष्ट खीर इलाइची, वर्मिसेली या सेविया दूध, चीनी और नट्स से बनाई जाती है। इसे डिनर पार्टी के लिए घर पर बनाना बहुत आसान है।

Seviyan Kheer Recipe in Hindi

पकाने का समय: 35 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 45 मिनट

सेविया खीर की सामग्री – Ingredients for Seviyan Kheer

75 gms वर्मिसेली 25 ग्राम देसी घी
400 ml (मिली.) दूध 50 ग्राम ग्रेन शुगर
5 ग्राम हरी इलाइची 2 ग्राम लौंग
20 ग्राम साबुत बादाम 10 ग्राम किशमिश
गार्निशिंग के लिए गुलाब की पंखुड्डियां

सेविया खीर बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले वर्मिसेली को हल्का सा क्रश कर लिजिएं।
Step 2: अब बादाम को मोटे स्लाइस में काट लिजिएं और किशमिश को गर्म पानी में भिगो दीजिये।
Step 3: अब घी को गर्म करके बादाम को उसमें फ्राई कर लिजिएं। फिर इन्हें छानकर अलग निकालकर एक तरफ रख दीजिएं।
अब इलाइची, वर्मिसेली और लौंग को हल्का सा लाइट ब्राउन होने तक फ्राई कर लिजिएं।
Step 4: अब इसमें दूध डालकर उबाल आने दीजिये। फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाएं।
Step 5: अब इसमें किशमिश और चीनी डालकर इसे आंच से हटा लिजिएं।
Step 6: अब इसे पूरी तरह ठंडा होने दीजिएं।
सर्व करने के लिए:
Step 1: आप खीर को अपने हिसाब से गाढ़ा रखें।
Step 2: खीर को सर्विंग बाउल में निकालकर फ्राइड बादाम से गार्निश कीजिए। आप इसे गर्म या ठंडा सर्व कर सकते है।

Key Ingredients:

देसी घी, वर्मिसेली, ग्रेन शुगर, दूध, लौंग, गुलाब की पंखुड्डियां, हरी इलाइची, किशमिश, साबुत बादाम

Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Seviyan Kheer Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *