आज हम आपको ज़ुखीनी पार्मेज़ान रेसिपी (Zucchini Parmigiana Recipe) बता रहे है। इसमें रिकोटा, ज़ुखीनी और टमाटर बैज़ल की लेयर्स को लगाकर बेक किया जाता है। आप भी इस मुंह में पानी ला देने वाली इस डिश को एंजॉय कर सकते हैं।
Zucchini Parmigiana Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
ज़ुखीनी पार्मेज़ान की सामग्री |
|
एक (गोलाई में कटी हुई) ज़ुखीनी | 2 टेबल स्पून जैतून का तेल |
दो छोटे चम्मच (बारीक कटा हुआ) लहसुन | तीन-चार (पके हुए और बारीक कटे हुए) टमाटर |
10-12 बैज़ल पत्तियां | ¼ छोटा चम्मच रेड चिली फ्लैक्स |
एक-दो (साबुत) सूखी लाल मिर्च | एक ग्लास पानी |
100 ग्राम रिकोटा चीज़ | स्वादानुसार नमक |
ज़ुखीनी पार्मेज़ान बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म कर लिजिएं। |
Step 2: अब उसमें ज़ुखीनी डालकर दोनों साइड से भून लें, और साथ ही इसमें थोड़ा नमक डालें और दो से तीन मिनट के लिए तेज़ आंच पर भूनें। |
Step 3: फिर जब ज़ुखीनी हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें आंच से उतार लिजिएं। |
Step 4: अब एक दूसरे पैन में एक बड़ा चम्मच तेल का डालकर गर्म कीजिएं, फिर उसमें हल्का-हल्का लहसुन भूनें। |
Step 5: अब इसमें इतना पानी डालें, जिससे यह सूखे न। और सॉस के रूप में होने तक इसे पकाते रहे , अब एक प्लेट में रिकोटा, सॉस और ज़ुखानी की एक-एक करके लेयर लगाएं। |
Step 6: अब ओवन को प्रीहीट करें। फिर मिक्सचर को सात से आठ मिनट के लिए 200 डिगरी पर बेक करें। |
Step 7: अंत में ऊपर से बैज़ल पत्तियां गार्निश कर ज़ुखीनी पार्मिजैना को सर्व करें। |
Key Ingredients:जैतून का तेल, ज़ुखीनी, टमाटर, लहसुन, रेड चिली फ्लैक्स, बैज़ल पत्तियां, पानी, सूखी लाल मिर्च, नमक, रिकोटा चीज़ |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Zucchini Parmigiana Recipe in Hindi with your friends.