Palak Patta Chaat Indian Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Snacks Recipes Veg Recipes

पालक पत्ता चाट रेसिपी – Palak Patta Chaat Indian Recipe

आज हम आपको पालक पत्ता चाट रेसिपी (Palak Patta Chaat Recipe) बता रहे है। पालक पत्ता चाट शाम की चाय के लिए एक हेल्दी आॅप्शन है। इसमें पालक के पत्तों को बेसन में डिप करने के बाद डीप फ्राई किया जाता है और फिर उसके बाद चटनी, मसालें और दही डालकर इस चटपटी चाट को तैयार किया जाता है।

Palak Patta Chaat Veg Recipe

पकाने का समय: 20 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 05 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 25 मिनट

पालक पत्ता चाट की सामग्री

1 कप बेसन 1 टी स्पून नमक
1/2 टी स्पून अजवाइन 2 कप पानी
एक चुटकी हल्दी 4 टेबल स्पून दही
7-8 पालक के पत्ते एक चुटकी काला नमक
एक चुटकी जीरा एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर
2 टी स्पून प्याज़ 2 टी स्पून टमाटर
1 हरी मिर्च 2 टी स्पून इमली की चटनी
2 टी स्पून पुदीने की चटनी 1 टी स्पून बूंदी
1 टी स्पून अनार 1 टी स्पून सेव

पालक पत्ता चाट बनाने की वि​धि – Palak Patta Chaat Recipe

Step 1: सबसे पहले एक बाउल में एक कप बेसन लेंगे, फिर इसमें अजवाइन, पानी और नमक डालें।
Step 2: फिर इसको अच्छे से फेंटकर स्मूद बैटर बना लेंगे। अगर जरूरत पड़े तो आप और पानी मिला सकते हैं। फिर एक चुटकी हल्दी डालकर दोबारा मिक्स करें।
Step 3: फिर पालक के पत्ते लेंगे, और इन्हें बेसन के घोल में मिला लेंगे, अब यह बेसन के घोल से पूरी तरह ढक जाएं। और फिर इन्हें एक पैन में डीप फ्राई करें।
Step 4: अब फ्राई किए गए क्रिस्पी पालक पत्ता को प्लेट में लगा ले और फिर इस पर दही डालें।
Step 5: अब इसके ऊपर अब चटनी और सभी मसाले डालकर गार्निश करें।
Step 6: अब जीरा, काला नमक, प्याज़, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, टमाटर, पुदीने की चटनी और इमली की चटनी डालें। आप अपने स्वादानुसार मसाले डाल सकते हैं।
Step 7: अब अंत में अनार, सेव और बूंदी से गार्निश करें।
Step 8: अंत में सर्व करें।

Key Ingredients:

नमक, बेसन, पानी, अजवाइन, दही, हल्दी, काला नमक, पालक के पत्ते, सेव, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, टमाटर, प्याज़, इमली की चटनी, हरी मिर्च, पुदीने की चटनी, अनार, बूंदी

Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Palak Patta Chaat Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *